एक्सप्लोरर

Unnao News: देखरेख के अभाव में सोलर पावर प्लांट हुए कबाड़, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

Unnao News: उन्नाव में करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए सोलर प्लांट के बावजूद ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. सोलर प्लांट देखरेख के अभाव में जर्जर हालत को पहुंच गया.

Unnao News: उन्नाव में करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए सोलर प्लांट के बावजूद ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. मामला  बांगरमऊ और हिलौली के दो गांवों का है. चार साल पहले गांवों को रोशन करने और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर सोलर प्लांट लगाए गए, इसके बावजूद सौर ऊर्जा से गांव रोशन नहीं हुए. दोनों गांवों में लगाए गए मिनी सोलर पावर प्लांट कम समय में ही कबाड़ हो गए. हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के बचुवाखेड़ा गांव और केदारखेड़ा गांव में करीब 84 लाख की लागत से 2016 में 35 KW का मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट सेन्डिगो एजेंसी लखनऊ ने लगाया था.

कबाड़ हुए सोलर पावर प्लांट

5 साल तक एजेंसी को मेंटेनेंस की भी जिम्मेदारी दी गयी थी. सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों में शुमार सुनील सिंह साजन के प्रयासों से बचुवा खेड़ा में पावर प्लांट लगाया गया था. बचुवा खेड़ा सुनील सिंह साजन का पैतृक गांव है. लेकिन सरकार बदलते ही निजाम बदल गए और सोलर प्लांट देखरेख के अभाव में जर्जर हालत को पहुंच गया. कई महीनों से पावर प्लांट शो पीस बनकर रह गया है. ग्रामीण पहले की तरह फिर विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं.

Ayodhya News: राम मंदिर तक जाने वाली सड़क चौड़ी करने का काम शुरू, तोड़े जा रहे मकान-दुकान, DM ने बताई ये बात
Unnao News: देखरेख के अभाव में सोलर पावर प्लांट हुए कबाड़, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

कमोबेश यही स्थिति बांगरमऊ में करीब 3 करोड़ रुपये की कीमत से लागये गए 150 KW सोलर पावर प्लांट की है. बांगरमऊ का सोलर पावर प्लांट भी करीब 2 साल से बंद पड़ा है. नेडा के जेई नेपाल सिंह ने बताया कि हिलौली के बचुवाखेड़ा में 35 किलोवाट का पावर प्लांट लगा हुआ है, ग्रामीणों को सोलर पावर प्लांट से बिजली मिल रही है. केदारखेड़ा के पास आंधी की वजह से पेड़ गिरने के बाद लाइन टूट गई थी, लाइन अब सही हो गई है. बांगरमऊ में 150 किलोवाट का प्लांट लगा हुआ था, लेकिन कुछ समस्या आने की वजह से लगने के कुछ समय बाद ही प्लांट बंद हो गया. एजेंसी काम छोड़ कर चली गई थी. अभी सोलर पावर प्लांट बंद है. चालू कराने के लिए हमलोगों ने मुख्यालय स्तर पर पत्र लिखा है. 


UP Film City: यूपी में फिल्म सिटी बनाने के लिए निकलेगा ग्लोबल टेंडर, नोएडा में 1000 एकड़ में होना है निर्माण

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget