एक्सप्लोरर

ढल गया पूरब के ऑक्सफोर्ड का सूरज! NIRF रैंकिंग में Allahabad University Top 100 से भी बाहर

NIRF Ranking 2024: शिक्षा के क्षेत्र का संभ्रांत केंद्र माने जाने वाले 'पूरब के ऑक्सफोर्ड' इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थिति NIRF रैंकिंग में नहीं सुधर पाई. लगातार पांच साल से यह टॉप 100 के बाहर है.

NIRF Ranking: पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा के सूर्य का तेज मानो ढल गया है. बीते पांच साल से लगातार यूनिवर्सिटी NIRF की रैंकिंग में टॉप 100 से भी बाहर है. साल 2020, साल 2021, साल 2022, साल 2022, साल 2023 और अब साल 2024. बगल के ही बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने जहां टॉप 10 में जगह बनाई वहीं इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय इस बार भी खाली हाथ रहा. हालांकि इंजनीयरिंग कैटेगरी में इविवि को 201-300 और मैनेजमेंट कैटेगरी में 101-125 बैंड में स्थान मिला है. 

कमाना जा रहा था कि नियुक्तियों में तेजी, पढ़ाई के स्तर सुधारने की प्रक्रिया से इस बार NIRF रैंकिंग में यूनिवर्सिटी कम से कम टॉप 100 में तो जगह बना पाएगा मगर यह नहीं हो सका. रैंकिंग के लिए NIRF को दी गई जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में स्नातक के लिए क्रमशः 3, 4 और 5 साल के कोर्स चलते हैं. इसके अलावा परास्नातक के भी कोर्स विश्वविद्यालय चलाता है. विश्वविद्यालय में शोध कार्य भी होते हैं. विश्वविद्यालय में फैकेल्टी की बात करें तो कुल 568 शिक्षक फिलहाल तैनात हैं. इसमे 348 Assistant Professor, 183 Professor और 37 शिक्षक Adhoc / Contractual पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

हम प्रगति कर रहे हैं-प्रोफेसर
विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार तीन सौ पच्चीस करोड़ बहत्तर लाख तैंतालीस हजार छह सौ 52 रुपये सैलरी, पैंतालीस करोड़ अस्सी पांच लाख अस्सी पांच हजार आठ सौ  41 रुपए मेंटेनेंस, सैंतालीस लाख तिरसठ हजार सात सौ 17 रुपये सेमिनार और वर्कशॉप पर खर्च किए गए हैं. आंकड़ों में देखें तो विश्वविद्यालय ने हर साल अपनी स्थिति सुधारने के लिए खर्च बढ़ाया. पीजी कोर्स की बात करें तो 2021-22 में विश्वविद्यालय के कुल 325 बच्चों की प्लेसमेंट हुई थी और 2762 बच्चों ने आगे की पढ़ाई का रास्ता चुना था. 

इस सदंर्भ में एबीपी न्यूज़ से बातचीत में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अतुल नारायण सिंह ने कहा कि हम उत्तरोत्तर प्रगति कर रहे हैं. जिन विश्वविद्यालयों को टॉप रैंकिंग मिली है, उनके पास IIT भी है. हम केवल, यूजी, पीजी और शोध के कोर्स चला रहे हैं. हमारे पास न तो आईआईटी है और न ही मेडिकल कॉलेज. इन सब के बाद भी यूनिवर्सिटी ने बीते 3-4 सालों में बेहतर प्रगति की है. आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय की सूरत और रैंकिंग दोनों बदलेगी.

उन्होंने कहा कि आज से 3-4 साल पहले विश्वविद्यालय की स्थिति कुछ और थी जब अब हालात बदले हैं. नियुक्तियों पर कुछ समय के लिए रोक थी लेकिन वह भी धीरे धीरे हो रही हैं. विश्वविद्यालय में शिक्षण और शोध का कार्य की गुणवत्ता बढ़ी है. हमारी कोशिश है कि हम विश्वविद्यालय का पुराना गौरव हासिल करें और निश्चित तौर पर हम इसमें सफल होंगे.  

प्रयागराज के और संस्थानों का क्या है हाल?
उधर प्रयागराज में ही स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद (IIT-A) को 87वां स्थान और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) को 60वीं रैंक मिली है. इसके  साथ ही सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) का 85वां स्थान आया है. 

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. राहुल राजनीति, शासन-प्रशासन और समकालीन विषयों की खबरों की कवरेज और खबरों एवं घटनाक्रमों के संपादकीय समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राहुल ने अपने करियर की शुरुआत में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क पर भी काम किया है. उनकी विशेष रुचि राजनीतिक खबरों, अपराध से जुड़े मामलों और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में रही है.

राहुल इससे पहले न्यूज़18 हिन्दी, वनइंडिया हिन्दी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज और स्टेट्स कवरेज में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान राहुल ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बड़े आयोजनों की कवरेज की है, जिनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024 ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं.

राहुल ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आनुषंगिक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से बी.कॉम किया है. इसके अलावा राहुल ने केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. आगे चलकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत पत्रकारिता में परास्नातक भी किया.

खबरों के अलावा साहित्य और वैचारिक लेखन में भी राहुल की गहरी रुचि है. राहुल हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल, मुंशी प्रेमचंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लेखन को विशेष रूप से पढ़ना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ओम प्रकाश वाल्मिकी, महादेवी वर्मा, अष्टभुजा शुक्ल, विनोद शुक्ल, दुष्यंत कुमार, रामनाथ सिंह, अदम गोंडवी, राही मासूम रजा, गोपाल दास नीरज की रचनाओं में भी उनकी दिलचस्पी है.

खबरों के लिए राहुल से rahulsa@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget