एक्सप्लोरर

Prayagraj News: भारी सुरक्षा के बीच डॉन बबलू श्रीवास्तव कोर्ट में हुआ पेश, छावनी में तब्दील रही कचहरी

Don Babloo Srivastava: सर्राफा कारोबारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड में डॉन बबलू श्रीवास्तव की पेशी कराई गई. सुरक्षा के मद्देनजर बबलू को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाई गई थी.

Prayagraj News: अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को भारी सुरक्षा के बीच आज (सोमवार) प्रयागराज जिला कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस डॉन को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर लाई थी. पेशी के दौरान जिला कचहरी छावनी में तब्दील रही. आरोपी बबलू श्रीवास्तव की सर्राफा कारोबारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड मामले में गवाही हुई. गैंगस्टर कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विकास कुमार श्रीवास्तव ने सीआरपीसी की धारा 313 में डॉन का बयान दर्ज किया. मामले की अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं की गई है.

अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव की पेशी

बता दें कि 5 सितंबर 2015 को सर्राफा कारोबारी पंकज महिंद्रा का अपहरण कर लिया गया था. अपहरण के बाद परिजनों से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी. पंकज महिंद्रा के भाई ने प्रयागराज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई. एफआईआर में अपहरण कांड का 10 लोगों को आरोपी बनाया गया. चर्चित अपहरण कांड में 21 गवाहों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं. गवाही के बाद अदालत ने बबलू को कड़ी सुरक्षा में दोबारा बरेली जेल भेजने का आदेश दिया.

बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर लाई थी पुलिस

बबलू श्रीवास्तव को प्रयागराज की जिला अदालत में पेशी के लिए कल ही बरेली जेल से निकाला गया था. बरेली से लाकर देर रात कौशांबी की जिला जेल में रखा गया था. कौशांबी की जिला जेल से आज दोपहर करीब 12:30 बजे बबलू को निकाला गया. जिला अदालत स्थित विकास कुमार श्रीवास्तव की गैंगस्टर कोर्ट में दोपहर 2:00 बजे बबलू श्रीवास्तव को हाजिर किया गया. बबलू श्रीवास्तव को पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहना रखी थी. डॉन की पेशी के लिए सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई थी. पूरा कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील था. सुरक्षा के मद्देनजर बबलू को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाई गई थी. बबलू ने जान का खतरा बताते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराए जाने का अनुरोध किया था. डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने जानकारी दी कि कोर्ट ने डॉन की अपील को मंजूर नहीं किया. 

Deoria Murder Case: देवरिया पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 'न्याय के लिए है एक चुनौती'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget