एक्सप्लोरर

भाई ने किया खुलासा, देवबंद में उमर अल मंडी का किया गया था ब्रेन वाश

उमर अल मंडी के सहारनपुर के देवबंद से कनेक्शन के बाद एनआईए की जांच तेज हो गई है. जल्द ही NIA की टीम देवबंद जाकर पूछताछ कर सकती है.

Deoband Connection of Umar Al Mandi: उत्तर प्रदेश एटीएस ने लखनऊ से जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उनका कनेक्शन अलकायदा के सक्रिय आतंकी उमर अल मंडी से निकल कर सामने आया है. जिसके बाद जांच एजेंसियों ने अल मंडी के इतिहास के बारे में खंगालना शुरू किया तो पता चला उमर अल मंडी उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला है. एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान उमर अल मंडी उर्फ सईद अख्तर के भाई ने बताया कि, सईद अख्तर कुछ वर्ष पहले देवबंद शिक्षा प्राप्त करने के लिए गया था और वहीं, पर उसका ब्रेनवाश किया गया. जिसके बाद सईद अख्तर वापस लौट के नहीं आया. 

भाई ने कहा-देवबंद में किया गया ब्रेन वाश

एबीपी गंगा की टीम दारुल उलूम देवबंद पहुंची जो इस्लामिक शिक्षा के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन बार-बार आतंकी कनेक्शनों में देवबंद के नाम आने से देवबंद के लोग भी काफी दुखी हैं. उनका तो कहना है कि, जांच एजेंसियां निष्पक्ष जांच करें, अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि देवबंद का नाम बार बार बदनाम न हो.

उमर अल मंडी उर्फ सईद अख्तर का देवबंद कनेक्शन सामने आने के बाद एनआईए ने अपनी जांच तेज कर दी है और उम्मीद है कि, जल्द ही एनआईए की एक टीम देवबंद पहुंचकर उमर अल मंडी के देवबंद कनेक्शन की जांच कर सकती है. क्योंकि आतंकी संगठनों व आतंकियों से देवबंद का कनेक्शन यह पहली बार नहीं आया है. इससे पहले भी कई आतंकी गिरफ्तार हुए हैं, जिनका कनेक्शन देवबंद से सामने आ चुका है. यही वजह है कि एनआईए यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार आतंकी संगठनों से देवबंद का क्या कनेक्शन है.

NIA देवबंद जा सकती है

क्योंकि जिस तरह से सईद अख्तर उर्फ उमर अल मंडी के भाई ने एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान सईद अख्तर के देवबंद में ब्रेन वाश करने की बात कही. उसको लेकर अब यह सवाल खड़े होते हैं कि, आखिरकार सईद अख्तर उमर हल मंडी कैसे बना, उसका ब्रेनवाश देवबंद में किसने किया? जब वह देवबंद आया तो वह किसके पास रहा, किस किस के संपर्क में आया और सईद अख्तर से आतंकी उमर अल मंडी बनने तक की कहानी क्या है? और इसी कहानी को जानने के लिए एनआईए देवबंद पहुंचकर पूछताछ कर सकती है. 

आपको बता दें, देवबंद कनेक्शन सामने आने के बाद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर प्रशासन को हाई अलर्ट कर दिया गया है. बाकी एनआईए अगर अपनी जांच के लिए देवबंद जाती है तो कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रहे.

ये भी पढ़ें.

ग्रामीण ने की लाइट लगवाने की फरियाद, बीजेपी विधायक बोले- बेटे की कसम खाओ कि हमें वोट दिया है

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget