एक्सप्लोरर

हाई-वे पर अवैध वसूली करने वाला ट्रैफिक इंस्पेक्टर गिरफ्तार, शिकायत के बाद की गई कार्रवाई

मुरादाबाद में ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर अपने साथियों के साथ नेशनल हाई वे पर अवैध वसूली करता था. इसी के चलते बीते दिनों एक पुलिस कर्मी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाई-वे 9 पर 28 जून की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैफिक पुलिस पर हाईवे पर वाहन रोककर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद एसएसपी मुरादाबाद पवन कुमार ने मामले की जांच एएसपी अनिल यादव को सौंपी थी. एएसपी की जांच में ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर और उसके 5 साथी नियम विरुद्ध बिना कंट्रोल रूम को बताए नेशनल हाई-वे 09 पर थाना मझोला इलाके में नियम विरुद्ध वाहनों की चेकिंग कर रहा था. चेकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही एक निजी बस पुलिस द्वारा रोके गए, महिंद्रा पिकअप मिनी ट्रक से टकरा गई. 

एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों की मौत

हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसे के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर साथी पुलिसकर्मी या घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया था. इस मामले में देर रात एक मृतक यात्री के भाई ने 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना मझोला में मामला दर्ज कराया था.

अवैध वसूली करता धर्मेंद्र सिंह राठौर

मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर तैनात धर्मेंद्र सिंह राठौर 28 जून को सुबह 5:00 बजे बिना मुरादाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम को अवगत कराए, पुलिस विभाग की सरकारी इनोवा इंटरसेप्टर गाड़ी लेकर उसमें तीन पुलिसकर्मी व दो होमगार्डों के साथ दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 9 पर थाना मझोला इलाके में पहुंचे और वहां दूसरे राज्यों से आने जाने वाले वाहनों को रोककर चेकिंग करने लगे. इसी दौरान पंजाब नंबर के संगरूर से पीलीभीत के बीसलपुर जा रहे महिंद्रा पिकअप मिनी ट्रक को पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और उसके चालक से अवैध वसूली करने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान हिमाचल प्रदेश से बरेली जा रही निजी बस को पुलिसकर्मियों ने अचानक रुकने का इशारा किया, तेज़ रफ्तार हाईवे पर दौड़ रही निजी बस के चालक ने पुलिसकर्मियों को देखकर जैसे ही बस के अचानक ब्रेक लगाए वैसे ही बस से उसका नियंत्रण खो गया और बस बीच सड़क में खड़े महिंद्रा मिनी पिकअप ट्रक में टक्कर मारते हुए पलट गई. 

मदद करने के बजाय मौके से भाग निकला था ट्रैफिक इंस्पेक्टर

हादसे में एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल और 3 यात्रियों सहित चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर अपने साथियों या घायल यात्रियों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि पिछले एक हफ्ते से यह पुलिस की गाड़ी वाहनों को रोककर अवैध वसूली कर रही है और यह हादसा तो एक न एक दिन होना ही था. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराई तो सच सामने आ गया. अब पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह राठौर को गिरफ्तार कर उसका चिकित्सा परीक्षण कराया. उसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया. जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: 40 लाख रुपये के साथ पकड़े गए सपा एमएलसी मान सिंह, मुचलके पर पुलिस ने छोड़ा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ः खेरेश्वर महादेव मंदिर में मांस रखने वाला गिरफ्तार, FIR दर्ज
अलीगढ़ः खेरेश्वर महादेव मंदिर में मांस रखने वाला गिरफ्तार, FIR दर्ज
'इस्लाम में 4 शादियों की इजाजत', असम सरकार के फैसले पर बोले यूपी के मौलाना
'इस्लाम में 4 शादियों की इजाजत', असम सरकार के फैसले पर बोले यूपी के मौलाना
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget