एक्सप्लोरर

प्रयागराज: 40 लाख रुपये के साथ पकड़े गए सपा एमएलसी मान सिंह, मुचलके पर पुलिस ने छोड़ा

सपा एमएलसी डॉ मान सिंह के साथ उनके व्यापारी मित्र संजय यादव और ड्राइवर अरुण के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बरामद किये गए 40 लाख रुपयों को जब्त कर लिया है.

प्रयागराज: जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में समाजवादी पार्टी एक तरफ तो सत्ता के दुरूपयोग और खरीद-फरोख्त व दबाव बनाने का आरोप लगा रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ संगम नगरी प्रयागराज में उसके एक एमएलसी रात के अंधेरे में 40 लाख रुपयों के साथ पकडे गए हैं. प्रयागराज पुलिस ने रुपयों के साथ हिरासत में लिए गए सपा एमएलसी डॉ मान सिंह यादव के खिलाफ आईपीसी व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

हालांकि दोपहर को मुचलके पर ही उन्हें थाने से छोड़ दिया गया. पुलिस ने बरामद किये गए 40 लाख रुपयों को जब्त कर लिया है. अफसरों का कहना है कि एमएलसी बरामद रूपयों के बारे में कोई ठोस जवाब नहीं दे सके. पुलिस ने इनकम टैक्स व दूसरे विभागों की टीमों को भी जांच में शामिल कर लिया है. पुलिस को इस बात का पूरा अंदेशा है कि बरामद किये गए चालीस लाख रुपये का दुरूपयोग पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में किया जाना था. ये पैसे पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त में इस्तेमाल होने थे. 

एमएलसी आरोपों से साफ़ इंकार कर रहे हैं

हिरासत में लिए गए एमएलसी इन आरोपों से साफ़ इंकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये पैसे उनके एक व्यापारी मित्र के थे, जो उनके साथ गाड़ी में मौजूद था. हालांकि उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि शहर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर मेजा इलाके के टिकरी गांव के ढाबे पर आधी रात वह क्या करने गए हुए थे. 

अपने बचाव में उन्होंने यह दलील ज़रूर दी है कि बीजेपी जीत हासिल करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है और विपक्षी समर्थकों को परेशान कर रही है. सपा एमएलसी डॉ मान सिंह के साथ उनके व्यापारी मित्र संजय यादव और ड्राइवर अरुण के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें-

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

Char Dham Yatra 2021 Postponed: उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से चारधाम यात्रा पर लगाई रोक

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget