एक्सप्लोरर

बीजेपी के पूर्व विधायक और तहसीलदार के बीच हुई नोकझोंक, मारपीट तक पहुंच गई नौबत

यूपी के मुजफ्फरनगर में तहसीलदार ने बीजेपी के पूर्व विधायक के साथ आम आदमी की तरह व्यवहार किया. जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई. 

Muzaffarnagar Former BJP MLA and Tehsildar Clash: उत्तर प्रदेश में अधिकारी बीजेपी नेताओं पर इस कदर हावी हैं कि अधिकारियों पर बीजेपी नेताओं का सम्मान ना करने के आरोप समय-समय पर लगते आए हैं. इसका जीता जागता उदाहरण मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील में उस समय देखने को मिला जब शासनादेश के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में जिले के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव सहित कई अधिकारी आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करा रहे थे. इसी बीच तहसील में बीजेपी के दो बार विधायक रहे सुरेश तितौरिया अपनी समस्याओं को लेकर तहसील पहुंच गए. 

मारपीट की नौबत तक आ गई
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक पिछले लगभग दो साल से अपनी समस्या को लेकर तहसीलदार के चक्कर काट रहे हैं. आज अपनी समस्या का समाधान ना होता देख उन्होंने तहसील कैम्पस में खड़े तहसीलदार को जमकर खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी. तहसीलदार ने भी बीजेपी के पूर्व विधायक के साथ आम आदमी की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई. मौके पर मौजूद जानसठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने किसी तरह से दोनों का बीच बचाव कराया. 

शांत कराया गया विवाद 
मामला इस प्रकार है कि जानसठ से बीजेपी के दो बार विधायक रहे पूर्व विधायक सुरेश तितौरिया जानसठ ‌तहसील मुख्यालय पहुंचे तो वहां पर संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था. जिसमें जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव सभागार कक्ष में समस्याएं सुन रहे थे. तभी सभागार कक्ष के बाहर ही पू्र्व विधायक सुरेश तितौरिया और तहसीलदार अभय कुमार पांडे के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई की नौबत तक आ गई. विवाद के बीच जानसठ इंस्पेक्टर डीके त्यागी बीच में गए और दोनों को शांत कराया. 

समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
पूर्व विधायक सुरेश तितौरिया का आरोप है कि उनके पिता की मृत्यु हुए करीब दो साल हो गए हैं. उनके परिवार ने बैठकर एक वसीयत पहले ही तैयार करा रखी थी. जिसके बाद उन्होंने वसीयत के अनुसार नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया. पूर्व विधायक ने बताया कि वो चार भाई हैं. लेकिन, मैंने अपना हिस्सा भी अन्य तीनों के नाम करने के लिए ही वसीयत तैयार कराई थी. उन्होंने बताया कि सालों धक्के खाने के बाद जानसठ तहसीलदार अभय कुमार पांडे ने नाम चढाए तो गलत चढ़ा दिए. बाद में उसको ठीक कराने के लिए कहा तो वारिस के आधार पर सब के नाम चढा दिए. वो सालों से वसीयत के आधार पर ही नाम चढ़ाने के लिए कह रहे हैं. लेकिन, कोई सुनवाई नहीं होती. बीजेपी के पूर्व विधायक ने बाद में डीएम से मिलकर सारी बात बताई तो डीएम ने दोनों को शांत करते हुए शीघ्र उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया.

पत्रकारों को निकाला बाहर 
वहीं, जिलाधिकारी ने कवरेज कर रहे पत्रकारों को हड़काते हुए सभाकक्ष से उस बाहर निकाल दिया. जब जिलाधिकारी पूर्व विधायक और तहसीलदार के बीच हुए विवाद को सुन रहे थे तो वहां कुछ पत्रकारों ने कवरेज करने की कोशिश की. इस दौरान डीएम ने पत्रकारों को धमकाकर बाहर निकाल दिया. बाद में डीएम ने फरमान जारी करते हुए बताया कि कोई भी पत्रकार संपूर्ण समाधान दिवस में अंदर आकर कवरेज नहीं करेगा. वो बाहर रहकर ही फरियादी से बात कर सकता है. 

तहसीलदार की गलती है
इस मामले में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में तहसीलदार की गलती है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश चंद तितौरिया जी बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता हैं और उनका अपमान किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूर्व विधायक का काम, लीगल काम भी नहीं होगा तो फिर क्या होगा.

ये भी पढ़ें: 

Moradabad News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत

नन्हें एथलीटों को सलाम, प्रयागराज से दिल्ली दौड़कर पहुंच रहे हैं 9 साल की काजल और 6 वर्षीय बादल

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget