एक्सप्लोरर

Moradabad News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत

Moradabad News: मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने ही बच्चों पर हमला कर दिया. इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया था जब एक बंद घर में बच्चों की चीख-पुकार की आवाजें आने लगी. घर के परिजनों ने चीख-पुकार सुनने के बाद बंद कमरे में जाकर देखा तो महिला अपने बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर रही थी जिसमें महिला ने एक बच्चे की मौके पर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और खुद को भी घायल कर लिया. दूसरे बच्चे को घायल अवस्था में महिला को एंबुलेंस की मदद से मुरादाबाद को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां पर बच्चे का उपचार चल रहा है. जिसमे मासूम बच्चे की डॉक्टरों द्वारा नाजुक हालत बताई जा रही है. घटना की जानकारी सुनते ही कटघर पुलिस और थाना मुंढापांडे पुलिस भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया

मामला कटघर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा गांव का है. जहां मुन्नी देवी का परिवार मेहनत मजदूरी कर कर गुजर-बसर कर रह रहा था. जिसके चलते मुन्नी देवी के पुत्र और उसकी पत्नी में घर की आर्थिक तंगी को देखते हुए आपस में विवाद काफी दिनों से चलता आ रहा था. पति मेहनत मजदूरी करने के लिए कहीं बाहर गया हुआ था. इस दौरान शनिवार को मुन्नी देवी की बहू ने एक बंद कमरे में अपने दो मासूम बच्चों को बंद कर धार धार हथियार से हमला कर एक मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और दूसरे मासूम बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. चीख पुकार सुनकर घर के अन्य परिजनों ने बंद कमरे में जाकर देखा तो महिला मासूम बच्चों को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारने का प्रयास कर रही थी. जिसके चलते परिजनों ने महिला के हाथ से धारदार हथियार छीना और देखा कि, एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है, दूसरा वह गंभीर रूप से घायल हो गया है.

महिला ने खुद को भी घायल किया

महिला ने खुद को भी घायल कर लिया था. ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. जिसमें कटघर पुलिस और थाना मुंडा पांडे पुलिस भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे और महिला को घायल अवस्था में एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हायर सेंटर मुरादाबाद के लिए रेफर किया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें.

JP Nadda UP Visit: आगरा पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जिला अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ करेंगे बैठक

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget