एक्सप्लोरर

मुश्किल में फंसे लोगों के लिए 'फरिश्ता' थीं 'सुषमा स्वराज'

भाजपा की कद्दावर नेता और लोगों के दिल में एक विशेष छवि बनाने वाली सुषमा स्वराज अब नहीं रहीं। ट्विटर पर लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए मशहूर सुषमा का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया।

एबीपी गंगा। भाजपा की कद्दावर नेता और लोगों के दिल में एक विशेष छवि बनाने वाली सुषमा स्वराज अब नहीं रहीं। ट्विटर पर लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए मशहूर सुषमा का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया। निधन से कुछ घंटे पहले तक भी वे ट्विटर पर सक्रिय थी और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर राज्य के संबंध में अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि वे इसी दिन का इंतजार कर रही थीं।

उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। सुषमा स्वराज पहली बार देवीलाल की कैबिनेट में मंत्री बनी थीं और पिछली मोदी सरकार तक एक ऐसे मंत्री के रूप में छाप छोड़ी जो कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए करती थीं।

एक ट्वीट से मिल जाती थी मदद देश उनकी भावनात्मक ताकत के समक्ष तब झुक गया जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल एक इतालवी नागरिक की सहायता की। जियोवानी फैरिस सहित चार व्यक्ति यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की टक्कर में घायल हो गए थे। किसी ने सुषमा को ट्वीट किया कि हादसे में फैरिस गंभीर रूप से घायल हो गया है और कैलाश अस्पताल में अकेला है। सुषमा ने जवाब दिया कि वह अकेला नहीं है। वह भारत में है। मैंने कैलाश अस्पताल में बात की। वे उसकी देखभाल करेंगे।

कुछ ऐसे ही सुषमा स्वराज ने एक रूसी युवक को मदद का भरोसा दिया था, जब वह एटीएम का पिन लॉक हो जाने के बाद कांचीपुरम में एक मंदिर के बाहर भीख मांगने पर मजबूर हो गया था। स्वराज ने ट्वीट किया, 'इवनगेलीन, आपका देश रूस हमारा मित्र है। चेन्नई में मेरे अधिकारी आपकी हर संभव मदद करेंगे।' तमिलनाडु घूमने आए 24 वर्षीय रूसी युवक के एटीएम कार्ड का पिन लॉक हो गया जिसकी वजह से वह धन नहीं निकाल पाया और उसे भीख मांगना पड़ा।

पाकिस्तान से 2015 में लौटी मूक-बधिर भारतीय लड़की गीता का मामला कौन भूल सकता है। जब उसे माता-पिता से मिलवाने में सहयोग करने के लिए एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की। सुषमा ने एक वीडियो अपील में कहा कि किसी लड़की को उसके माता-पिता से मिलवाने से बेहतर काम कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि करीब 12 वर्ष पहले लापता गीता के परिवार के बारे में जानने वाले लोग आगे आएं।

संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दुनिया के सामने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया। राइट टू रिप्लाई के तहत पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने एक जख्मी लड़की की तस्वीर दिखाई जिसका भारत से कोई लेना-देना नहीं था। तस्वीर दिखाते हुए लोधी ने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र की असली तस्वीर है। इस तस्वीर में एक लड़की का चेहरा बुरी तरह जख्मी था। लोधी ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षाबलों की ज्यादती की वजह से लड़की की यह हालत हुई है। फोटो दिखाए जाने के बाद कुछ ही देर में तस्वीर की सच्चाई का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल यह तस्वीर 2014 की गाजा की थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget