एक्सप्लोरर

Sultanpur Encounter: 'आपका बेटा मर चुका है जाकर देख लो, नहीं तो..', मंगेश यादव की बहन ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Mangesh Yadav Encounter: मंगेश की बहन ने कहा कि हमें पूरी यकीन है कि वो लूट में शामिल नहीं था. सोमवार की रात दो बजे पुलिस हमारे घर पीछे की ओर से आई थी. भाई घर के बाहर ही सो रहा था.

Sultanpur Encounter: सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में परिजनों ने यूपी पुलिस और एसटीएफ पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. मंगेश की बहन प्रिंसी यादव का दावा है कि जिस दिन लूट की घटना को अंजाम दिया गया उस दिन मंगेश घर पर ही था और वो उसके साथ स्कूल की फीस जमा कराने गया था. बहन ने बताया कि मंगेश को सोमवार रात को ही पुलिस ले गई थी. दो दिन बाद पुलिस ने बताया कि मंगेश की मौत हो गई है. 

मंगेश यादव की बहन प्रिंसी यादव ने यूपी तक से बातचीत में कहा कि जिस दिन लूट हुई मंगेश हमारे साथ थे और वो स्कूल में फीस जमा कराने गए थे. प्रिंसी ने कहा कि हम फीस का कार्ड लाना भूल गए थे, इसके बाद वो फीस कार्ड लाए. जब दोपहर दो बजे बहन घर पहुंची तब भी मंगेश घर पर ही था. मां ने कहा कि सुबह से कहीं नहीं गया है. 

बहन ने बताई लूट वाले दिन की सच्चाई
मंगेश की बहन ने कहा कि हमें पूरी यक़ीन है कि वो लूट में शामिल नहीं था. सोमवार की रात दो बजे पुलिस हमारे घर पीछे की ओर से आई थी. भाई घर के बाहर ही सो रहा था, पुलिसवालों ने उसे थप्पड़ मारा और जब हम बाहर आए तो पुलिसवालों ने कहा कि हम इसे पूछताछ के लिए लेकर जा रहे हैं फिर छोड़ देंगे. 

प्रिंसी ने बताया कि जब हमने उन्हें रोकने की कोशिश की तो महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि तुम ज़्यादा बोलोगे तो तुम्हें मारेंगे. फिर उन्होंने घर का ताला खुलवाया और अंदर गए तो घर का तलाशी ली. इसके बाद पुलिस ने भाई और मेरा फोन भी ले लिया. पुलिस ने कुछ वीडियो भी बनाए. और फिर प्रिंसी का फोन वापस कर दिया लेकिन भाई को फोन लेकर चले गए. बहन ने कहा कि हमने गाँववालों को भी नहीं बताया क्योंकि हमें लगा कि जब मंगेश ने कुछ किया ही नहीं है तो पुलिस उसे छोड़ ही देगी. 

Namo Bharat : मेरठ साउथ स्टेशन पर लोगों ने किया जोरदार हंगामा, एक घंटे देरी से पहुंची थी रैपिड रेल

प्रिंसी ने कहा कि दो दिन जब उसका एनकाउंटर हो गया जब हमें पता लगा. दो-तीन पुलिसवाले घर आए थे. उन्होंने मां से कहा कि आपका बेटा मर गया है. जाकर देख लीजिए नहीं तो यहां नहीं लाएंगे. वो अगर लूट करता तो हम लोग ऐसे घर में रहते? हमारे पास भी घर होता..गाड़ी होती. आपको बताते हैं कि मंगेश यादव के परिवार ने एनकाउंटर को लेकर पुलिस की भूमिका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद इस मामले पर जमकर सियासत देखने को मिल रही है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, 'समाजवादी पार्टी हमें खुशी-खुशी...'
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, अखिलेश यादव की सपा को दिया संदेश
Gorakhpur News: गीडा में बनेगा 100 बेड का ESIC अस्पताल, योगी कैबिनेट ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी
गोरखपुर: गीडा में बनेगा 100 बेड का ESIC अस्पताल, योगी कैबिनेट ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget