एक्सप्लोरर

Namo Bharat : मेरठ साउथ स्टेशन पर लोगों ने किया जोरदार हंगामा, एक घंटे देरी से पहुंची थी रैपिड रेल

UP News: मेरठ साउथ स्टेशन पर रैपिड रेल को लेकर शिकायतें आ रही हैं. यात्रियों को रैपिड का इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार रैपिड देर से आती है. इस वजह से यात्रियों ने हंगामा भी किया है.

Meerut News: मेरठ साउथ स्टेशन तक रैपिड को चले हुए 20 दिन भी नहीं बीते कि रैपिड रेल का लेकर शिकायतें आने लगी. लोग रैपिड का इंतजार करते रहे और ना आने पर हंगामा खड़ा कर दिया. हंगामा भी जबरदस्त हुआ और गुस्साए लोग किसी की सुनने को तैयार नहीं थे, क्योंकि जिस उम्मीद और दावे को सुनकर वो मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे थे उनकी हवा निकल गई थी.

मेरठ साउथ स्टेशन से सुबह से रैपिड आना जाना शुरू हो गई थी. बात सुबह आठ बजे की थी. लोग रैपिड का इंतजार कर रहे थे, इंकवारी काउंटर पर पूछा तो पता चला 15 मिनट में आ जाएगी. इसके बाद टाइम बढ़कर आधा घंटा हुआ और फिर 45 मिनट बता दिया गया. बस फिर क्या था लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. लोगों ने नारेबाजी भी कर डाली. यात्री मनोज, नूर मोहम्मद और आशा ने बताया कि घंटे से ज्यादा हो गया रैपिड आ ही नहीं रही है. हमारा सारा काम बिगड़ जाएगा. जिसे पूछो वो बस 15 मिनट कह देता है लेकिन ये 15 मिनट कब होंगी किसी को नहीं पता.

टिकट वापिस करो, हमारे पैसे दो
कुछ लोग ऐसे थे जिनको साहिबाबाद बहुत जरूरी काम से जाना था, इसलिए आठ बजे से पहले ही मेरठ साउथ स्टेशन पहुंच गए. अब कितना इंतजार करते, गुस्से में आ गए. आकाश, रवि और सागर ने टिकट वापिस करने को कह दिया. बोले, हमारे पैसे दे दो हमें नहीं जाना रैपिड से. जैसे अन्य ट्रेन लेट हो जाती हैं वही स्थिति रैपिड की हो गई है. अभी तो 20 दिन भी रैपिड को मेरठ तक पहुंचे नहीं हुए हैं और अभी से ही इतनी अव्यवस्था है, क्या राम भरोसे चल रही है रैपिड, जो एक घंटे तक भी स्टेशन पर नहीं आई.

 एक्सीलेटर पड़े हैं बंद
18 अगस्त को रैपिड मेरठ पहुंची थी, लेकिन केवल 20 दिन में बड़ी खामियां सामने आने लगी हैं. मेरठ साउथ स्टेशन के एक्सीलेटर बंद पड़े हैं. इसकी वजह से बड़े बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है. रोज आने जाने वाले यात्री कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है. लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि मेरठ के लिए बड़ी खुशी तो मिली, लेकिन लगता है कि जल्दबाजी में चलवा डाली. कभी रैपिड देर से आएगी तो एस्केलेटर बंद पड़े हैं. लोगों का कहना है कि आखिर किससे शिकायत करें कोई सुनता ही नहीं है.

करीब एक घंटे की देरी से पहुंची रैपिड
मेरठ साउथ स्टेशन से साहिबाबाद जाने वाले यात्रियों को वाकई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. रैपिड करीब एक घंटा देरी से आई. लोग झट से रेपिड में तो सवार हो गए लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ था, क्योंकि किसी को रिश्तेदार के जाना था और किसी का बहुत जरूरी काम था. लेकिन रेपिड के देर से आने की वजह से सारा खेल खराब हो गया. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि रैपिड भी इतनी देर से आएगी और सबको परेशान कर जाएगी. लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर बना रहा.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में जाने से पहले गायक कन्हैया मित्तल ने सीएम योगी की तारीफ की, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget