एक्सप्लोरर

UP News: पराली और गोबर बनेगा किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया, जानें- क्या है सरकार का प्लान

UP Farmers income: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी में आने वाले दिनों में 100 सीबीजी प्लांट लगाए जाएंगे. प्रत्येक प्लांट से सीधे-सीधे 100 से अधिक लोगों को नौकरियां मिलेंगी.

UP Farmers Income News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दातागंज विधानसभा के सैंजनी गांव में सीबीजी प्लांट का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम का आयोजन हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने किया, जिसमें केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से विपन्न क्षेत्र में सीबीजी प्लांट पर्यावरण की रक्षा, अन्नदाता किसानों की आमदनी, युवाओं को रोजगार और नये उद्यम स्थापित करने का नया माध्यम बनने जा रहा है. प्रदेश के आठ जिलों जौनपुर, अमेठी, सीतापुर, फतेहपुर, बहराइच, बरेली, कन्नौज और बदायूं में सीबीजी प्लांट लगाया जा रहा है. बदायूं में 133 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सीबीजी प्लांट 50 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन धान की पराली का उपयोग करते हुए 14.25 मीट्रिक टन बायोगैस का उत्पादन हो सकेगा. 65 मीट्रिक टन ठोस जैविक खाद का प्रतिदिन उत्पादन भी होगा. इससे प्राकृतिक और कच्चे तेल के आयात और प्रदूषण में भी कमी आएगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में आने वाले दिनों में 100 सीबीजी प्लांट लगाए जाएंगे. प्रत्येक प्लांट से सीधे-सीधे 100 से अधिक लोगों को नौकरियां मिलेंगी. इससे जुड़े सहायक उद्यमों में भी बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा. एक प्लांट से 147 हजार एकड़ खेती भूमि को शुद्ध किया जा सकेगा. फर्टिलाइजर के अत्यधिक उपयोग से हमारे खेत जहरीले हो चुके हैं, जिनसे किडनी, लिवर फेल्योर होने के साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारियां बढ़ रही हैं. इसका बस एक ही इलाज है, प्राकृतिक और जैविक खेती.

मुख्यमंत्री ने हाल में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभु का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सच्चे अर्थों में भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था. ये जन विश्वास के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य था. आज का नया उत्तर प्रदेश समृद्धि, सुरक्षा, सुशासन और सुव्यवस्था के नये मानक गढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि सीबीजी प्लांट के अतिरिक्त बदायूं की अलग-अलग विधानसभाओं के लिए 424 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का कार्य भी हो रहा है, जो आने वाले समय में यहां के समाज और लोगों के जीवन में परिवर्तन का कारण बनेगा.

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि प्रदेश में आने वाले दिनों में 100 से अधिक सीबीजी प्लांट लगने वाले हैं. 2014 में प्रदेश में कुल 5,506 पेट्रोल पंप थे, जो आज 11,124 हो चुके हैं. इसमें 102 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर 2014 में 1,944 थे, जिसमें 113 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और आज इनकी संख्या 4,142 है. 2014 में 11,650 पीएनजी कनेक्शन थे, आज 14.90 लाख से अधिक हो चुके हैं. सीएनजी स्टेशन 870 हो चुके हैं. एविएशन फ्यूल स्टेशन 7 से बढ़कर 11 हो चुके हैं. एलपीजी गैस कनेक्शन भी 1.80 करोड़ से बढ़कर 4.80 करोड़ हो चुके हैं.

Ram Mandir News: मुस्लिम राम भक्त की दिवानगी, आगरा से 12 दिनों में पूरी की अयोध्या की पैदल यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख रुपये
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget