एक्सप्लोरर

अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत

उत्तर प्रदेश के जलालपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश पाण्डेय ने दो वर्षों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने के बाद शारदीय नवरात्र उनके आवास पर समर्थकों का हुजूम जुटा.

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश पाण्डेय के अकबरपुर स्थित आवास पर समर्थकों का भारी हुजूम जुटा. करीब दो वर्षों तक अस्वस्थता के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे विधायक ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रधान, बीडीसी सदस्य, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता पहुंचे. इन लोगों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि सियासी गलियारों में भले ही दूरियां बढ़ी हों, लेकिन जमीनी पकड़ अब भी मजबूत है.

निमंत्रण पत्र के भावुक संदेश ने छूआ लोगों का दिल

कार्यक्रम के लिए बांटे गए निमंत्रण पत्र पर लिखे एक भावुक संदेश ने भी लोगों का ध्यान खींचा. निमंत्रण पत्र में लिखा था, 'लगभग दो वर्षों की अस्वस्थता के बाद आप सबसे फिर मिलना ही इस नवरात्र का मेरा सबसे बड़ा प्रसाद होगा.' इस संदेश के जरिए विधायक ने अपने समर्थकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश की. बीमारी के बाद पहली बार समर्थकों से रूबरू हुए राकेश पाण्डेय से मिलने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

हालांकि, इस फलाहार कार्यक्रम को केवल धार्मिक आयोजन या सामाजिक मेल-मिलाप तक सीमित नहीं माना जा रहा है. इसके पीछे जिले की राजनीति से जुड़े कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. राकेश पाण्डेय उन सात बागी विधायकों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के रुख से अलग जाकर बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी. इस घटनाक्रम के बाद से ही उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं होती रही हैं.

यूपी में लड़कियों को मिलेगी सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान

आगामी विधानसभा चुनाव क्या होगी परिवार की भूमिका?

वहीं, राकेश पाण्डेय के बेटे और पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय भी परिवार की सियासी गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे हैं. रितेश पाण्डेय ने 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़ा था. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव और अम्बेडकरनगर की राजनीति में पाण्डेय परिवार की भूमिका क्या होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

फलाहार कार्यक्रम में समर्थकों की मौजूदगी को इसी राजनीतिक संदर्भ में देखा जा रहा है. हालांकि, इसे किसी आगामी सियासी रणनीति का औपचारिक ऐलान नहीं कहा जा सकता, लेकिन इस आयोजन ने जिले में पाण्डेय परिवार की राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं जरूर तेज कर दी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget