एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: मुस्लिम राम भक्त की दिवानगी, आगरा से 12 दिनों में पूरी की अयोध्या की पैदल यात्रा

Agra News: मुस्लिम राम भक्त ने आगरा से मोहब्बत का पैगाम लेकर पैदल यात्रा की शुरुआत की थी. 12 दिनों बाद अयोध्या में उस्मान अली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. राम मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या में भक्तों का तांता लग रहा है. मुस्लिम युवक को राम के प्रति आस्था आगरा से अयोध्या ले गई. राम भक्त उस्मान अली प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने. उन्होंने आगरा से पैदल अयोध्या की यात्रा की. उस्मान अली बताते हैं कि 11 जनवरी को आगरा से पैदल यात्रा शुरू की थी. 12 दिन बाद अयोध्या पहुंचकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत की. मोहब्बत का पैगाम लेकर पैदल निकले उस्मान अली को रास्ते में भरपूर प्यार मिला. उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचने के बाद भी सम्मान मिला.

मुस्लिम राम भक्त की अयोध्या पैदल यात्रा

उस्मान अली बताते हैं कि यात्रा के दौरान थकान का एहसास नहीं हो रहा था. भगवान राम का नाम लेकर पैदल यात्रा लगातार जारी थी. उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू करने से पहले गले में मोहब्बत का पैगाम वाला पोस्टर लटका लिया था. रास्ते में लोग पोस्टर देखकर काफी प्रभावित हुए. लोगों ने सेल्फी लेकर मेरा सम्मान बढ़ाया. उन्होंने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मोहब्बत का पैगाम चारों ओर फैले, हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारा बरकरार रहे, लोग मिलजुल कर एकसाथ प्यार मोहब्बत से रहें.

रास्ते में सेल्फी लेकर बढ़ाया मान सम्मान

अयोध्या के लोगों ने भी मेरा बहुत सम्मान किया. मुझे खाना खिलाया, दवाइयां दी. धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों का सत्कार साबित करता है कि हिंदू मुस्लिम एक हैं और आपस में भाईचारा चाहते हैं. उस्मान अली की कामना है कि अयोध्या के हिंदुओं और मुसलमानों की एकता बनी रहे. उन्होंने दोनों समुदाय से मिलजुल कर रहने की अपील की. उस्मान अली कहते हैं कि अयोध्या पहुंचने पर मुसलमानों ने भी सम्मान दिया. इसलिए दोनों समुदाय से अपील है कि एकता की मिसाल पेश करें. किसी के बहकावे में न फंसे. उन्होंने कहा कि प्यार-मोहब्बत आपसी भाईचारे से बढ़ता है. 

Lok Sabha Election 2024: मिशन-24 के लिए सपा-रालोद और कांग्रेस का खाका तैयार, इन सीटों पर हो सकती है दावेदारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget