एक्सप्लोरर

UP: जमीनी विवाद में सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, बेटे ने एसडीएम पर लगाये सनसनीखेज आरोप

इटावा में सपा कार्यकर्ता व प्रॉपर्टी डीलर की घर से कुछ ही कदमों की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में मृतक के बेटे ने एसडीएम पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं.

इटावा: इटावा में जमीनी विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरतार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घर से पचास कदम की दूरी पर हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. मृतक के पुत्र ने एसडीएम सदर को पिता की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इस मामले में सात नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले में, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा.वहीं, पुलिस की दो टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

घर से चंद कदमों की दूरी पर हुआ हमला

इटावा के भरथना थाना अंतर्गत बुधवार देर शाम बालू गंज मोहल्ले में सपा के कार्यकर्ता और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर 45 वर्षीय सरतार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घर से चंद कदमों की दूरी पर हुए इस गोलीकांड से मृतक के घर वाले सरतार को उठाकर आनन-फानन एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते मे ही प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई.

बेटे ने एसडीएम पर लगाया सनसनीखेज आरोप

हत्या के पीछे मृतक के पुत्र ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. इसके मुताबिक, मामला एक नहीं दो बड़े भूखंड के विवाद से जुड़ा हुआ है. जिसमे इटावा के एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने हत्या आरोपियों से मिलकर पैसे के लेनदेन कर जांच प्रभावित की है. जिसके चलते हत्यारोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस घटना को अंजाम दे डाला. हत्या की खबर सुनकर सपा जिलाध्यक्ष के साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता ज़िला अस्पताल पहुंच गये. वहीं, एडिशनल एस पी, एसपी क्राइम, भरथना सीओ के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल ज़िला अस्पताल में मौजूद था, वहीं एडिशनल एसपी ग्रामीण ने बताया कि, आरोपियों की पकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है. मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है. वहीं, मृतक के पुत्र के द्वारा एसडीएम पर लगाए गए आरोपों से पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है.

ये भी पढ़ें.

बीजेपी सांसद के बेटे पर फायरिंग का मामला, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आयुष ने खुद अपने ऊपर चलवाई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget