एक्सप्लोरर

SP vs Congress: सीट शेयरिंग पर MP से उठी चिंगारी और भड़की, मेरठ में सपा प्रवक्ता का अजय राय पर विवादित बयान

Meerut News: विपक्षी गठबंधन के दोनों सहयोगियों में बयानबाजी तीखी हो चली है. मध्य प्रदेश विधानसभा की कुछ सीटों पर दोनों में सहमति नहीं बनी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लोकसभा चुनाव में क्या होगा?

UP Politics: मध्य प्रदेश (MP) में सपा (SP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीट बंटवारे पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक छोटी सी चिंगारी ने इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) का गणित बिगाड़ दिया है. चिंगारी ने दोनों पार्टियों को लपेटे में ले लिया है. दोनों तरफ से बयानों के तीर चलाए जा रहे हैं. सपा प्रवक्ता विजय राठी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) पर विवादित बयान देकर चिंगारी को और भड़काने का काम किया है. बयान के बाद सियासी गलियारों में चल रही चर्चा इंडिया गठबंधन के लिए ठीक नहीं है. 

सपा प्रवक्ता ने क्या कहा?

सपा प्रवक्ता विजय राठी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणी अखिलेश यादव को बेहद नागवाजर गुजरी है. गुस्से में उन्होंने अजय राय पर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि अजय कुमार राय चिरकुट और सड़क छाप हैं. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अखिलेश यादव के खिलाफ बोलने की हैसियत नहीं है. हम गठबंधन धर्म निभा रहे हैं और कांग्रेस धोखा दे रही है. 

कांग्रेस-सपा के बीच चल रही रार में मेरठ की सरधना विधानसभा से सपा विधायक अतुल प्रधान भी कूद पड़े हैं. उनका कहना है कि 2017 में अखिलेश यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस को 100 सीट दी थी. अतुल प्रधान ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर शीर्ष नेतृत्व को ध्यान देने की जरूरत है. हम सबको मिलकर बीजेपी कुशासन के खिलाफ लड़ना है. सपा नेताओं ने मेरठ में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पर निशाना साधा. 

कांग्रेस ने अजय राठी पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय पर सपा प्रवक्ता विजय राठी की विवादित टिप्पणी ने कांग्रेस नेताओं का भी पारा हाई कर दिया है. मेरठ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बेहद तल्ख टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि पहले सपा प्रवक्ता को बड़ों का सम्मान करना सीखना चाहिए. हैसियत की बात करने से पहले देखना होगा कि किसके खिलाफ क्या बोलना है. बड़े छोटे की तमीज नहीं रखनेवाले से क्या उम्मीद की जाए. विवादित बयान से कोई बड़ा नहीं बनता, बड़े काम करने पड़ते हैं. 

UP Politics: कांग्रेस-सपा तकरार पर भूपेंद्र चौधरी की प्रतिक्रिया, सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget