एक्सप्लोरर

सपा सांसद आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आजम खान के साथ उनके बेटे पत्नी को भी 16 मामलों में राहत मिली है। हाईकोर्ट ने 11 दिसंबर तक तीनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। सपा सांसद आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से फौरी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आजम खान की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 11 दिसंबर तक रोक लगा दी है। सपा सांसद आजम खान ने अपने खिलाफ दर्ज सोलह अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी पर रोक की मांग में याचिका दाखिल की थी। इनमें बकरी और मुर्गी चोरी करने के चर्चित केस भी शामिल हैं।

याचिका पर सुनवाई के दौरान आजम खान के वकील ने कोर्ट में दलील पेश की कि उनके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से झूठे मुकदमे दर्ज कराये गए हैं। ज़्यादातर मुकदमे एक ही तरह के हैं और उनका कोई आधार भी नहीं है।

सपा सांसद आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

आजम खान के खिलाफ दर्ज मामलों में सात मामले यतीम खाने और वक्फ की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर दर्ज कराये गये हैं, जबकि छह मामले चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज हैं। एक मामला मुर्गी और बकरी चोरी के आरोपों से जुड़ा है। वहीं, पूर्व सांसद और रामपुर से बीजेपी प्रत्याशी रहीं जयप्रदा पर चुनाव के दौरान अभद्र टिप्पणी का भी एक मामला दर्ज है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से इससे पहले भी 27 मुकदमों में आजम की गिरफ्तारी पर रोक लग चुकी है। इस तरह हाईकोर्ट ने अब तक 43 मुकदमों में आजम की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी है। आजम खान की ओर से दाखिल सभी याचिकाओं पर 11 दिसंबर को कोर्ट फिर से सुनवाई करेगी।

सपा सांसद आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

गौरतलब है कि, वक्फ की सम्पत्तियों से जुड़े दो मामलों में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तजीन फातिमा पर भी केस दर्ज है। कोर्ट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तजीन फातिमा को भी 11 दिसंबर तक के लिए गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। आजम खान की ओर से दाखिल 13 याचिकाओं पर जस्टिस यशवंत वर्मा की एकल पीठ में सुनवाई हुई, जबकि वक्फ बोर्ड में कस्टोडियन से जुड़े तीन मामलों में चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने सुनवाई की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget