एक्सप्लोरर

नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट

नोएडा सेक्टर 61 से सेक्टर 18 तक के एलिवेटेड रोड पर गड्ढा हो गया है. जिसके चलते इस मार्ग को आम आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है, इस गड्ढे की मरम्मत का काम शुरू हो गया है.

नोएडा के मुख्य मार्गों में एक सेक्टर 61 को सेक्टर 18 से जोड़ने वाला एलिवेटेड मार्ग धंस गया है. जिसके चलते सेक्टर 18 आने जाने वाले रास्ते को निर्माण कार्य पूरा होने तक बंद कर दिया गया. इस मार्ग पर सेक्टर 33 के पास इस्कॉन टेंपल के सामने एक बड़ा गड्डा हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस बैरिकेडिंग कर दी गई है. 

ख़बर के मुताबिक नोएडा सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले एलिवेटेड रोड पर पाँच दिन पहले एक गड्ढा हो गया था. जिसके बाद उस हिस्से की मरम्मत के बाद इस रास्ते को फिर से खोल दिया गया था. लेकिन, बुधवार 21 अक्टूबर को एक बार फिर से ये गड्ढा हो गया और आसपास सड़क की परत उखड़ गई. 

एलिवेटेड रोड पर फिर से हुआ गड्ढा

इस घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा प्राधिकरण की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की मदद से गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई, जिसके बाद इस सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. इस घटना के बाद एलिवेटेड रोड के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की को इस रोड की तकनीकी जाँच के आदेश दिए हैं. 

शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

सेक्टर 18 आने-जाने का मार्ग बंद

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर गड्ढा होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एहतियात बरतते हुए इस मार्ग की मरम्मत पूरी होने तक रास्ते को बंद कर दिया है. इसके लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवायजरी में कहा कि 'एलिवेटेड रोड पर इस्कॉन मंदिर रैंप से पूर्व सड़क मरम्मत कार्य के चलते दिनांक 21.10.2026 से कार्य समाप्ति तक सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाला एलिवेटेड मार्ग बंद रहेगा.'

मार्ग बंद रहने की स्थिति में वाहन चालक एलिवेटेड रोड के नीचे एमपी 2 मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि आपातकालीन वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा. ऐसे में असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. 

बता दें कि नोएडा सेक्टर 18 से सेक्टर 61 तक के इस एलिवेटेड रोड पर प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते हैं. ख़ासतौर से पीक ऑवर्स में यहां अच्छा खासा ट्रैफिक रहता है. ऐसे में एलिवेटेड रोड बंद होने से लाखों लोगों को परेशानी हो सकती है. 

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget