एक्सप्लोरर

नेपाल संकट पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बोले- अयोध्या के 8-10 लोग फंसे, पीएम को लिखा पत्र

Ayodhya News: सांसद ने बताया कि अयोध्या के 8-10 लोग नेपाल में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए उन्होंने PM को पत्र लिखा है और केंद्रीय गृह मंत्री से आज बात करने की योजना बनाई है.

समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने नेपाल में उत्पन्न अशांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया. उन्होंने कहा कि नेपाल में हालिया घटनाओं ने वहां के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जो न केवल नेपाल के हित में नहीं है, बल्कि इसका संदेश भी अच्छा नहीं है.

सांसद ने बताया कि अयोध्या के 8-10 लोग नेपाल में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और केंद्रीय गृह मंत्री से आज बात करने की योजना बनाई है.

नेपाल में अशांति और भारतीय नागरिकों की स्थिति

नेपाल में हाल ही में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अशांति फैल गई, जिसके चलते वहां राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू और प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं. इस स्थिति ने नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी देश है और हमारे साथ उसके अच्छे संबंध रहे हैं. वहां की स्थिति देशहित में नहीं है. अयोध्या के 8-10 लोग वहां फंसे हैं, जिनके लिए हमने तत्काल कार्रवाई शुरू की है.

पीएम को पत्र, गृह मंत्री से होगी बात

सपा सांसद ने बताया कि जैसे ही उन्हें अयोध्या के नागरिकों के नेपाल में फंसे होने की जानकारी मिली, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की. उन्होंने कहा कि मैं आज गृह मंत्री से बात करूंगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि 2-3 दिनों में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा. उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी और प्रशासन मिलकर उनकी हरसंभव मदद करेंगे.

नेपाल में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए प्रयास

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह लगातार प्रशासन और केंद्रीय अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि अयोध्या के लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके. उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

सपा सांसद का परिवारों को भरोसा

अवधेश प्रसाद ने नेपाल में फंसे अयोध्या के लोगों के परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं उनके परिवारजनों को विश्वास दिलाता हूं कि हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. निश्चित तौर पर 2-3 दिन में आपके परिवार के लोग सुरक्षित वापस आएंगे. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की ताकि स्थिति को और गंभीर होने से रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget