एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जयराम रमेश पर कसा तंज, कहा- अब तो राजनीतिक पंडित भी...

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता जयराम रमेश द्वारा उपराष्ट्रपति के चुनाव दी गई प्रतिक्रिया पर टिप्पणी की है.

उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के उम्मीदवार चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (सीपी राधाकृष्णन) ने जीत दर्ज की है. उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस के कैंडिडेट रिटायर्ड जस्टिस बुचिरेड्डी सुदर्शन रेड्डी (बी. सुदर्शन रेड्डी) को हराया. चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस चुनाव में पूरा विपक्ष एक साथ और मजबूती से खड़ा रहा. 

जयराम रमेश की इस प्रतिक्रिया पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की. उन्होंने कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया पर तंज कसते हुए लिखा कि अब तक कांग्रेस कई नैतिक चुनाव जीत चुकी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर मौर्य ने लिखा कि अपनी हर एक हार में नैतिक विजय खोजने में महारत हासिल कर चुकी है कांग्रेस. उसका यह जज़्बा आगे भी बना रहना चाहिए. दरअसल, 2014 से कांग्रेस इतने ज़्यादा नैतिक चुनाव जीत चुकी है कि राजनीतिक व चुनावी पंडित भी उसका रिकॉर्ड रखने में घबराने लगे हैं.

केशव ने लिखा कि  उपराष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार को कांग्रेस के स्वयंभू बुद्धिजीवी जयराम रमेश ने एक बार फिर 'नैतिक विजय' करार दिया है. कांग्रेस को अपनी इन नैतिक जीतों के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का क़ायल होना चाहिए, जिनके कारण वह नैतिक विजय का रिकॉर्ड-पर-रिकॉर्ड बना रही है.

अयोध्या में राम मंदिर को साल 2024-25 में हुई 327 करोड़ की आमदनी, भक्तों ने दिल खोलकर दिया दान

रमेश ने क्या लिखा था?

परिणाम जारी होने के अगले दिन यानी 10 सितंबर को जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था कि विपक्ष उपराष्ट्रपति चुनाव में पूरी तरह एकजुट खड़ा रहा. विपक्ष का प्रदर्शन निस्संदेह रूप से सम्मानजनक रहा. संयुक्त उम्मीदवार, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी ने 40% वोट हासिल किए. वर्ष 2022 में विपक्ष को केवल 26% वोट मिले थे. भाजपा की अंकगणितीय जीत वास्तव में नैतिक और राजनीतिक दोनों तरह से हार है. वैचारिक लड़ाई अनवरत जारी है.

 बता दें कि इस चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को 452 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget