एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा विधायक का दावा, देश में प्रबुद्ध सम्मेलनों का सिलसिला सबसे पहले हमने शुरु किया

UP Assembly Election: प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष और सपा विधायक मनोज पांडेय ने दावा किया कि देश में प्रबुद्ध सम्मेलनों का सिलसिला सबसे पहले सपा ने शुरू किया था.

UP Assembly Election 2022: यूपी (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक दल प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने दावा किया है कि देश में ऐसे सम्मेलनों की शुरुआत सबसे पहले पार्टी ने ही की थी. प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष और सपा विधायक मनोज पांडेय ने मंगलवार को यहां कहा "कुछ लोग प्रबुद्ध वर्ग का झंडाबरदार होने का दावा कर रहे हैं. उन्हें शायद यह मालूम नहीं है कि देश में प्रबुद्ध सम्मेलनों की शुरुआत समाजवादियों ने ही की और देश का सबसे पहला प्रबुद्ध सम्मेलन जनवरी 1997 में रायबरेली में हुआ था. उस प्रबुद्ध सम्मेलन को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रहे जनेश्वर मिश्र और तत्कालीन रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने संबोधित किया था."

बहराइच के महसी क्षेत्र में मंगलवार को सपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने के बाद उन्होंने कहा कि 1997 में शुरुआत होने के बाद सपा ने नवम्बर 2018 में प्रबुद्ध सम्मेलनों का दूसरा चरण और 2020 में तीसरा चरण आयोजित किया था. अब 2021 में इन सम्मेलनों का चौथा चरण चल रहा है.

बीजेपी सरकार को ब्राह्मण विरोधी करार देते हुए पांडेय ने कहा कि सरकार जिन ब्राह्मणों की हत्या करवा रही है, उसी ब्राह्मण कुल के मंगल पांडे ने 1857 के आंदोलन में अंग्रेजों के विरुद्ध जंग का बिगुल फूंका था. ब्राह्मण के स्वाभिमान की बात आई तो चाणक्य ने धनानंद को गद्दी से उतारकर पिछड़े समाज के चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बना दिया था.

पांडेय ने कहा, "प्रदेश भर में हो रहे प्रबुद्ध सम्मेलनों के माध्यम से हम अपने उस प्रबुद्ध और ब्राह्मण समाज के बीच जा रहे हैं, जिसने देश में कभी एक तपस्वी, कभी साहित्यकार, कभी कवि, कभी बड़ा वैज्ञानिक तो कभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनकर देश को नई दिशा और सही दिशा देने का काम किया है."

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri News Live Updates: महंत नरेंद्र गिरि को बाघम्बरी मठ में दी जा रही है भू समाधि, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद

Population Control Law: यूपी में कब आएगा जनसंख्या नियंत्रण कानून? योगी आदित्‍यनाथ ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget