एक्सप्लोरर

Population Control Law: यूपी में कब आएगा जनसंख्या नियंत्रण कानून? योगी आदित्‍यनाथ ने दिया जवाब

Population Control Law in UP: योगी ने विधानसभा चुनाव से पहले जनसंख्‍या नियंत्रण अध्यादेश लाने के सवाल पर कहा, ''हर चीज का समय होता है. जो होगा नगाड़ा बजाकर करेंगे.''

Yogi Adityanath on Population Control Law: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को कहा कि सरकार सही समय पर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून (Population Control Law) लाएगी. योगी ने विधानसभा चुनाव से पहले जनसंख्‍या नियंत्रण अध्यादेश लाने के सवाल पर कहा, ''हर चीज का समय होता है. आप लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन मंदिर निर्माण शुरू हो गया. अनुच्छेद 370 भी हटा दिया गया.''

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ''अभी हमारे सामने मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्‍यु दर को नियंत्रित करना चुनौती है. इसके लिए हमने जनसंख्‍या नीति के तहत एक व्यापक अभियान शुरू किया है और भविष्य में कुछ भी होगा तो सबसे पहले मीडिया को पता चलेगा. हमारा कोई कार्य चुपके से नहीं होता, जो होगा नगाड़ा बजाकर करेंगे. सही समय आने पर हम (जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के बारे में) जानकारी देंगे.''

मुख्यमंत्री ने बढ़ती जनसंख्या को "विकास में बाधा" करार देते हुए जुलाई में राज्य में जनसंख्या स्थिर करने और समयबद्ध तरीके से मातृ और शिशु मृत्यु को कम करने के उद्देश्य से एक नीति जारी की थी. कुछ दिन पहले, उत्तर प्रदेश विधि आयोग की वेबसाइट पर जनसंख्या नियंत्रण पर एक मसौदा विधेयक जनता से सुझाव आमंत्रित करते हुए डाला गया था जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा.

सपा और बुद्धि तो नदी के दो किनारे हैं- योगी

योगी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के एक ट्वीट को लेकर तंज कसते हुए कहा, ''सपा और बुद्धि तो नदी के दो किनारे हैं'' और प्रदेश व देश की जनता उनके ट्वीट पर हंस रही है.'' सपा प्रमुख ने राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हवाले से सोमवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें दिखाया गया था कि उत्तर प्रदेश में दंगों में वृद्धि हुई है.

'अब्बाजान' शब्द के इस्तेमाल के संबंध में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें चिढ़ने वाली बात क्या है. उन्होंने कहा कि लोगों को मुस्लिमों का वोट चाहिए लेकिन उन्हें 'अब्बा जान' से परहेज है.

यह भी पढ़ें:

Narendra Giri News Live Updates: पोस्टमार्टम में खुलासा, फांसी लगने से हुई थी महंत नरेंद्र गिरि की मौत

Uttarakhand Elections: केजरीवाल के नौकरियों के वादे पर हरीश रावत का तंज- 'न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget