एक्सप्लोरर

सपा विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड की सुनवाई पूरी, जानें- कब आएगा कोर्ट का फैसला Prayagraj News

सपा विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड मामले में ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। एडीजे कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। प्रयागराज की जिला अदालत ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर पंडित मर्डर केस में सुनवाई पूरी होने के बाद अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया है। अदालत इस मामले में 31 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाएगी। यूपी की सियासत में सनसनी मचाने वाले इस चर्चित मर्डर केस में प्रयागराज के करवरिया ब्रदर्स आरोपी हैं। आरोपी करवरिया ब्रदर्स में सबसे बड़े कपिल मुनि बीएसपी के पूर्व सांसद रहे हैं, जबकि मझले भाई उदयभान दो बार के विधायक और सबसे छोटे सूरजभान एमएलसी रह चुके हैं। उदयभान करवरिया की पत्नी नीलम करवरिया मौजूदा समय में बीजेपी की विधायक हैं।

इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर पिछले दो सालों से डे-टू-डे बेसिस पर सुनवाई चल रही थी। इस सनसनीखेज मर्डर केस में राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र समेत डेढ़ सौ से ज़्यादा लोगों की गवाही हुई है। अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद जवाहर पंडित के परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।

जवाहर पंडित की पत्नी और तीन बार की विधायक रहीं विजमा यादव का कहना है कि उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि अदालत दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा सुनाएगा। इस चर्चित मामले में यूपी की योगी सरकार को पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। योगी सरकार ने आरोपियों से केस वापस लेने का एलान किया था, लेकिन अदालत ने योगी सरकार के फैसले को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि ट्रिपल मर्डर केस में सुनवाई ख़त्म होने के वक्त केस वापस लिया जाना कतई ठीक नहीं है।

सपा विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड की सुनवाई पूरी, जानें- कब आएगा कोर्ट का फैसला Prayagraj News

गौरतलब है कि इलाहाबाद की झूंसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए जवाहर यादव उर्फ़ पंडित और उनके दो सिक्योरिटी गार्ड्स को 13 अगस्त 1996 को इलाहाबाद के ही पॉश इलाके सिविल लाइंस में दिनदहाड़े क़त्ल कर दिया गया था। जवाहर पंडित के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने इलाहाबाद के रसूखदार करवरिया परिवार के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। करवरिया परिवार के तीन सदस्य बाद में जनप्रतिनिधि चुने गए।

सबसे बड़े भाई कपिल मुनि करवरिया साल 2009 में बीएसपी के टिकट पर फूलपुर के सांसद बने तो छोटे भाई उदयभान 2002 और 2007 में दो बार बीजेपी के टिकट पर इलाहाबाद की बारा सीट से विधायक चुने गए। मझले भाई सूरजभान करवरिया भी बीएसपी से यूपी विधान परिषद के सदस्य रहे।

सपा विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड की सुनवाई पूरी, जानें- कब आएगा कोर्ट का फैसला Prayagraj News

विधायक जवाहर पंडित समेत ट्रिपल मर्डर केस की जांच पहले यूपी पुलिस ने की बाद में तत्कालीन रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के दखल पर जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। सीबीसीआईडी की जांच भी उसकी तीन यूनिटों इलाहाबाद, वाराणसी और लखनऊ ने की। सीबीसीआईडी की लखनऊ यूनिट ने आठ साल बाद जांच पूरी कर साल 2004 में जो चार्जशीट दाखिल की उसमे करवरिया ब्रदर्स समेत सभी पांच नामजद आरोपियों के नाम शामिल थे। इस मामले में करवरिया ब्रदर्स पिछले करीब छह सालों से जेल में बंद हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget