एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मांट में BJP प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचीं स्मृति ईरानी, सपा-आरएलडी पर साधा निशाना

UP Elections: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मांट में अखिलेश यादव-जयंत चौधरी की जोड़ी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दो लड़कों की जोड़ी यहां पर उम्मीदवार भी तय नहीं कर पाई है.

UP Assembly Election 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को मांट विधानसभा के सुरीर में एक जनसभा को संबोधित किया और अखिलेश यादव-जयंत चौधरी की जोड़ी पर जमकर निशाना साधा. स्मृति ईरानी ने कहा कि दो लडकों की जोड़ी अभी तक ये भी तय नहीं कर पाई है कि मांट से किसको प्रत्याशी बनाया जाये, ये जोड़ी अद्भुत है. जिस समाजवादी पार्टी के राज में गुंडों का आतंक था अब राष्ट्रीय लोकदल ने उनसे गठबंधन कर लिया है. बसपा आज यूपी में किस स्थिति में है, ये किसी से छिपा नही है. 

बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट 

स्मृति  ईरानी ने यहां बीजेपी उम्मीदवार राजेश चौधरी के समर्थन में वोट मांगे और कहा कि अपना वोट बर्बाद मत करिये. उन्होंने कहा कि मैं राजेश चौधरी की बहन के रूप में उपस्थित हुई हूं. आपसे अपने भाई के लिए हाथ जोडकर वोट मांगने आई हूं. हर बहन की ख्वाहिश होती है कि उसका भाई कर्मठ हो. जिसे देखकर आम जनता को विश्वास हो कि विपदा की घड़ी में हमारा साथ देगा. जनता नागरिक नहीं परिवार है. जिसकी सरकार बनने वाली है उसको वोट देकर नफे में रहो. हाथी की सरकार दूर-दूर तक कहीं नहीं है. 

किसानों का कर्जा माफ किया

स्मृति ने कहा कि योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट की पहली मीटिंग में 4 लाख 72 हजार करोड़ रूपये का प्रदेश के किसानों का फसली ऋण माफ किया था, मथुरा जिले के 2 लाख 60 हजार किसानों को इसका पूरा-पूरा लाभ मिला. जिसका 390 करोड़ रू माफ किया गया. मथुरा के 17 लाख नागरिकों को 19 महीनों से मोदी-योगी सरकार मुफ्त में राशन दे रही है. कोरोना काल में बसपा सपा कांग्रेस रालोद का कोई भी नेता आम जनता की मदद के लिए नही दिखाई दिया. केवल भाजपा ने पीड़ित लोगों की मदद की. मथुरा में लोगों को वैक्सीन की 35 लाख डोज लग चुकी है. 

बीएसपी उम्मीदवार से है कड़ा मुकाबला

स्मृति ने कहा कि किसी भ्रम में मत रहिए यूपी में फिर से योगी जी की स्पष्ट सरकार बनने जा रही है, मांट के चहुमुखी विकास के लिए कमल के बटन को दबाकर भारी बहुमत से मेरे भाई राजेश चौधरी को आप जिताये. मांट में बीजेपी को बीएसपी उम्मदीवार पंडित श्याम सुंदर शर्मा से कड़ी टक्कर है. मोदी लहर में भी बीजेपी यहां पर बीएसपी से हार गई थी. 

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अमित शाह का अखिलेश यादव पर हमला, आजम खान और मुख्तार अंसारी को जेल भेजने के नाम पर मांगा वोट

UP Election 2022: 'बीजेपी उनसे अलग ना हो तो वोट मत देना', राजनाथ सिंह का विपक्ष पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget