एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह का अखिलेश यादव पर हमला, आजम खान और मुख्तार अंसारी को जेल भेजने के नाम पर मांगा वोट

UP Election 2022: एक चुनावी जनसभा में अमित शाह ने कहा कि अगर आजम खान और मुख्तार अंसारी जैसे लोग जेल में बंद हैं और अगर उन्हें बंद ही रखना है तो 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा की धनोरा विधानसभा के गजरौला रमाबाई डिग्री कॉलेज पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा एक खेमा जातिवाद के नाम पर है दूसरा खेमा दंगा कराने वाले लोगों का है और एक खेमे में माफियाओं को संरक्षण देने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि आज अगर आजम खान और मुख्तार अंसारी जैसे लोग जेल में बंद है और अगर उन्हें बंद ही रखना है तो 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं. उन्होंने कहा कि जो लोग पहले पलायन करवाते थे आज उन लोगों पर प्रदेश सरकार ने चुन चुन कर बुलडोजर चलाने का काम किया है.

क्या अखिलेश यादव ने लगवाया है कोरोना का टीका

औद्योगिक नगरी गजरौला के रमाबाई डिग्री कॉलेज में सभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा गुंडे माफियाओं को जेल में रखना तो भारतीय जनता पार्टी को वोट करें. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे थे कि हम टीका नहीं लगाएंगे अंत में उन्हें भी टीका लगवाना पड़ा.

BJP Candidate List 2022: यूपी चुनाव के लिए BJP ने 45 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इन नेताओं को बनाया उम्मीदवार

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद एक भी दंगा नहीं हुआ 70 परसेंट की कमी लूट में आई 62 परसेंट की कमी हत्या में आई 50 परसेंट की कमी बलात्कार में आई है. उन्होंने कहा कि 15 करोड़ गैस सिलेंडर देने का काम हमारी सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि 70 साल तक किसी ने गरीबों के घरों में गैस नहीं भेजा था. अमित शाह ने बताया कि उनकी सरकार ने 14 करोड़ परिवारों में बिजली पहुंचाने का काम किया है.

UP Election 2022: 'सरकार बनने पर पुलिस भर्ती की आयु सीमा में देंगे ढील', अखिलेश यादव का बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget