एक्सप्लोरर

Basti News: नकली शराब बनाने के लिए टैंकर से चोरी कर रहे थे स्प्रिट, पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया

Basti News: यूपी के बस्ती में टैंकर से स्प्रिट चोरी कर रहे छह लोग हिरासत में लिये गये हैं. जानकारी के मुताबिक, ये नकली शराब बनाने में उपयोग करने वाले थे.

Basti News: आबकारी और मुंडेरवा पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है. हाईवे पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नरियांव के पास सड़क किनारे दो टैंकरों से स्प्रिट चोरी करते समय रंगे हाथ छह लोग हिरासत में लिए गए हैं. पुलिस और आबकारी टीम स्प्रिट वाली दोनों टैंकरों के साथ ही पिकअप और गैलन में भरी स्प्रिट को लेकर मुंडेरवा थाने पहुंची. हरदोई से गोरखपुर के गीडा स्थित आईजीएल कंपनी में स्प्रिट लेकर जा रहे दोनों टैंकरों के चालक मुंडेरवा थाने के नरियांव चौराहे से बस्ती की तरफ मुड़ गए. इसके बाद हाई वे के किनारे गाड़ी खड़ी कर सील तोड़ दिए और टैंकर से स्प्रिट निकालने लगे.

टैंकर से निकाल रहे थे स्प्रिट

इस काम में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हो गए. अभी वे 50 लीटर की 13 गैलनों में 650 लीटर स्प्रिट निकाल कर पिकअप संख्या यूपी 51 बीटी 1318 पर लाद ही रहे थे, तभी जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक सदर गिरजेश कुमार और मुंडेरवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए. टीम ने दोनों टैंकर यूपी 17 एटी 8480 व एचआर 63 सी 7331 को चालक सहित पकड़ लिया. इसके अलावा पिकअप के साथ भी तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं.

छह लोग हिरासत में

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि, अक्सर हाईवे पर स्प्रिट के टैंकरों से स्प्रिट चोरी करने और अवैध शराब बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं. इसमें लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए हाईवे किनारे मुखबिर सक्रिय किए गए. जैसे ही सूचना मिली पुलिस और आबकारी की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी कराई गई. मुकदमा दर्ज कर स्प्रिट के साथ पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

UP Crime News: बदायूं में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, ग्राहक बनकर आए थे हत्यारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget