एक्सप्लोरर

UP Crime News: बदायूं में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, ग्राहक बनकर आए थे हत्यारे

UP Crime News: यूपी के बदायूं में बेखौफ बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. मतृक के पुत्र ने बताया कि, बदमाश कपड़ा लेने के बहाने दुकान में आए थे.

Budaun Murder: बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊ नगला निवासी कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हजरतपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने कपड़ा लेने के बहाने राकेश गुप्ता की कपड़े की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. मृतक राकेश गुप्ता ( 35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है.

कपड़ा लेने के बहाने दुकान में घुसकर मारी गोली

मृतक के बेटे निखिल ने एसपी सिटी को बताया कि मैं अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, मेरे पिताजी खाना खाने गए थे. तभी दो बाइक सवार मेरी दुकान पर आए और पिताजी को पूछा, तब मैंने कहा, आपको का क्या काम है, तब बाइक सवार बदमाशों ने कहा हमको कपड़ा खरीदना है. तभी थोड़ी देर बाद मेरे पिताजी दुकान पर आ गए. दो बाइक सवार बदमाश कपड़ा लेने के बहाने दुकान में अंदर आ गए, जैसे ही राकेश ने कपड़ा दिखाया वैसे ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी.

किसी से नहीं थी रंजिश

मृतक के चाचा ने बताया कि, हमारा भतीजा दुकान पर कपड़ा बेच रहा था, तभी अज्ञात दो लोगों ने गोली मार दी. हमलावरों ने मृतक से कहा कि, हमें सफेद कपड़ा दिखाओ, उसके बाद उसने सफेद कपड़े के ऊपर से गोली मार दी. हमारे भतीजे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी.

एफआईआर दर्ज 

एसएससी संकल्प शर्मा ने बताया कि, हजरतपुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक को गोली मारने की घटना हुई है. स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस सम्बन्ध में थाना हजरतपुर पर एफआईआर पंजीकृत की जा रही है. प्रथम दृष्टया ये व्यक्तिगत रंजिश का मामला लग रहा है, जो भी तथ्ये आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें.

UP Politics: बीएसपी सांसद का हमला, कहा- सिबगतउल्ला अंसारी दगे कारतूस हैं, पार्टी को फर्क नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget