एक्सप्लोरर

यूपी: ‘बाहुबली’ अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, 50 करोड़ की छह और संपत्तियां की जाएंगी जब्त

प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की बाकी छह सम्पत्तियों को जब्त करने की जो सिफारिश जिले के डीएम से की गई थी, उसे मंजूरी मिल चुकी है.

प्रयागराज: पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर योगी सरकार और कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. दो दिन पहले पुलिस ने अतीक की सात संपत्तियों को कुर्क कर लिया था और अब उनकी छह और संपत्तियों को जब्त किए जाने की तैयारी है. प्रयागराज पुलिस की तरफ से बाकी छह सम्पत्तियों को जब्त करने की जो सिफारिश जिले के डीएम से की गई थी, उसे मंजूरी मिल गई है.

डीएम की मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो तीन दिनों में यह संपत्तियां भी जब्त की जा सकती हैं. यह छह संपत्तियां भी बेशकीमती हैं और इनकी कीमत भी करोड़ों में हैं. अभी तक जो संपत्तियां जब्त की गईं हैं, उनका अनुमानित मूल्य तकरीबन 60 करोड़ रूपये है और अब जो छह संपत्तियां अगले दो तीन दिनों में जब्त की जानी है, उनकी कीमत भी 50 करोड़ रूपये के करीब  बताई जा रही है.

इसके अलावा तकरीबन दो दर्जन ऐसी संपत्तियां हैं, जिनके बारे में शक है कि वह अतीक और उनके परिवार की बेनामी या अवैध संपत्तियां हैं. पुलिस प्रशासन की साझा टीम इन संपत्तियों की जांच कर रही है.

प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अतीक और उसके गैंग के दूसरे सदस्यों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार चल रही है. उनके मुताबिक़ गैंग के सदस्यों की लिस्ट को भी अपडेट किया जा रहा है और सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. अतीक इन दिनों गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद हैं और कानपुर कांड के बाद उस पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी का आरोप, भारत में पेमेंट सेवा शुरू करना चाहता है व्हाट्सएप, BJP के साथ सांठगांठ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget