एक्सप्लोरर

छात्रा और उसके तीन मित्रों के खिलाफ एसआईटी ने रंगदारी प्रकरण में किया मामला दर्ज

स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का आरोप लगानेवाली लॉ छात्रा पर एसआईटी ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही इसमें छात्रा के तीन दोस्त भी शामिल हैं

शाहजहांपुर, एजेंसी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बीच एसआईटी ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लॉ छात्रा और उसके तीन मित्रों पर रंगदारी के प्रकरण में मामला दर्ज किया है।

एसआईटी सूत्रों ने बताया कि चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगानेवाली लड़की पर भी रंगदारी, आपराधिक धमकी एवं साक्ष्य गायब करने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। चिन्मयानंद के वकील के मुताबिक चिन्मयानंद की जमानत अर्जी शनिवार अदालत में नहीं दी जा सकी क्योंकि स्थानीय वकील हड़ताल पर थे। ये वकील शाहजहांपुर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ से संबद्ध करने की मांग कर रहे हैं।

उधर एसआईटी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को संजय सिंह, सचिन सेंगर और विक्रम उर्फ दुर्गेश के साथ जिस अनाम व्यक्ति (मिस ए) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, वह दरअसल खुद विधि की छात्रा ही है।

सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने इसी मामले में संदिग्ध के रूप में एक अनाम महिला का जिक्र किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुरूप उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया था।

एसआईटी प्रमुख नवीन अरोड़ा ने बताया कि संजय, सचिन और विक्रम ने रंगदारी मामले में अपने शामिल होने की बात स्वीकारी है। रंगदारी मामले में नाम शामिल होने के बाद युवती ने कहा, 'मेरा रंगदारी मामले से कोई लेना देना नहीं है। मुझे लगता है कि बलात्कार के आरोप को हल्का करने के लिए ये सब नाटक किया जा रहा है।'

अरोड़ा ने बताया कि एसआईटी ने मोबाइल कॉल के डिजिटल डिटेल और टोल टैक्स प्लाजा के फुटेज हासिल किये हैं। उन्होंने बताया, ‘‘हमें पता लगा है कि लड़की शाहजहांपुर से बरेली गयी। उसके बाद शिमला और फिर दिल्ली चली गयी। उसके बाद वह राजस्थान के दौसा में मिली।’’

अरोड़ा ने बताया कि एक जनवरी 2019 से लड़की ने संजय से लगभग 4200 बार बात की। उसने चिन्मयानंद से लगभग दो सौ बार बात की। लड़की और संजय के बीच मैसेज के आदान प्रदान की भी पड़ताल की गयी है। उन्होंने बताया, ‘‘विवेचना अभी जारी है। हमारे पास 90 दिन का समय है। हम कोई साक्ष्य छोड़ना नहीं चाहते हैं। नियमित विवेचना जारी रहेगी।’’

इस बीच चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने बताया कि स्थानीय वकीलों की हड़ताल के कारण जमानत की अर्जी अदालत में शनिवार को नहीं लगायी जा सकी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget