एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra: शामली में दिखे कलयुग के श्रवण कुमार! माता-पिता को कंधे पर बिठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले दो भाई

Kanwar Yatra: यूपी के शामली में अनोखे कांवड़िया दिखे जो अपने माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर यात्रा कर रहे हैं. दोनों भाइयों ने माता-पिता को गंगा स्नान करवाकर हरिद्वार से कांवड़ उठाई है.

उत्तर प्रदेश के शामली में बेहद दिलचस्प तस्वीर दिखाई दी, जहां हरियाणा के दो भाई अपने माता-पिता की गंगा स्नान की इच्छा पूर्ति के लिए श्रवण कुमार बन गए. दोनों भाई हरिद्वार से कंधे पर अपने माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर यात्रा कर रहे हैं. ये इसी तरह हिसार तक जाएंगे.   

शामली में नगर शिव चौक के पास ये तस्वीर दिखाई दी. ये दोनों बेटे हरियाणा के हिसार जनपद के कस्बा बरवाला के रहने वाले हैं. यहां रहने वाले चंदूराम और उनकी पत्नी संतोष देवी के 4 बेटे हैं. पूरा परिवार अपने माता पिता को कंधे पर बिठाकर कांवड़ यात्रा के लिए निकला है. 

माता-पिता को बिठाकर कांवड़ यात्रा

चंदूराम के दो बेटे कालाराम व सोनू कुमार ने सावन माह में अपने माता-पिता को पालकी में बैठा कर गंगा स्नान कराने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद वो दोनों श्रवण कुमार की बनकर अपने माता-पिता को कांवड़ यात्रा पर लेकर जा रहे हैं. उन्होंने हरिद्वार में माता-पिता को गंगा स्नान कराया और उन्हें कांवड़ बिठाकर यात्रा कर रहे हैं. 

इन दोनों भाईयों ने हर की पैड़ी से गंगाजल लेने के बाद माता-पिता को भी कांवड़ में बिठाया और अपनी यात्रा प्रारंभ की है. धूप, थकान और लंबा सफर इन सबका असर इनकी आस्था और सेवा भावना पर जरा भी नहीं पड़ा. इन बेटों को देखकर न सिर्फ माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं, बल्कि राह चलते श्रद्धालु और आम लोग भी उन्हें देख कर नमन कर रहे हैं. 

बेटों पर माता-पिता को भी हो रहा गर्व

माता-पिता ने बेटों के इस समर्पण पर कहा कि भगवान भोलेनाथ इनके जैसे बेटे हर किसी को दें. ऐसे समय में जब बेटे संपत्ति की ख़ातिर माता-पिता को अपमानित तक कर देते हैं. ऐसे में उन्हें ऐसी संतान मिली है जो माता-पिता की सेवा कर रहे हैं. 

माता-पिता को पालकी में ले जा रहे बेटे कालाराम ने कहा कि वो 13 जुलाई को हरिद्वार से चले थे, उनके साथ उनका भाई सोनू और अन्य परिजन भी साथ में है. इससे पहले भी वो डाक कावड़, कलश कावड़, खड़ी कावड़ व पिठ्ठू कावड़ ला चुके हैं, इस बार माता-पिता को गंगा स्नान की इच्छा हुई तो उन्होंने भगवान भोलेनाथ की मर्जी से माता-पिता को कावड़ के रूप में पालकी में बैठकर यात्रा करने का मन बना लिया. 

कालाराम ने कहा कि उन्होंने ऐसा सोचा नहीं था लेकिन अचानक ही उनके मन में ये भाव आया तो उन्होंने ऐसा करने की ठान ली. माता-पिता ने भी इसको स्वीकार कर लिया तो हमें इस बात से बहुत खुशी  हुई. हम अपनी यात्रा को ऐसे ही पूरा करेंगे. 

UP Weather: यूपी के इन जिलों में आज तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें- आपके शहर का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget