एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी के इन जिलों में आज तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. आज भी पश्चिमी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी. 3 अगस्त से मानसून और सक्रिय होगा.

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है. प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है. पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के चलते इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख रही है. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा है. प्रदेश में आज भी कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है.  

मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त महीने में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. आज प्रदेश के पूर्वी संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना हैं. यहां के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ में झमाझम बारिश के आसार हैं. 

इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी

वहीं बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीर नगर में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट है. यहां गरज चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी है.

पूर्वी संभाग की बात करें तो आज यहां कुछ स्थानों पर बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. पूर्वी हिस्से में शनिवार से बारिश का सिलसिला तेज होगा. 6 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अनुमान है. 

इन जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

यूपी में आज मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, अयोध्या बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में कुछ स्थानों पर बारिश होगी. 

मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, मीरजापुर, संत रविदास नगर और सोनभद्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में किसी तरह का अलर्ट नहीं है. इन जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. लेकिन, कुछ जगहों पर धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है. 

'माफी मांगें प्रेमानंद महाराज', अनिरुद्धाचार्य के बयान पर भी भड़के जगतगुरु परमहंस आचार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget