एक्सप्लोरर

पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर कब तक आएगा कानपुर? सतीश महाना ने दी बड़ी जानकारी

UP News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है.

Pahalgam Attack News: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों की दर्दनाक मौत पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना को 'कायरता पूर्ण और भय से प्रेरित कृत्य' बताया.

महाना ने कहा, 'कल जो घटना हुई, वह अत्यंत दुखद और कायरता से भरी थी. आतंकियों ने नाम पूछ कर हमला किया, जिससे यह साफ हो जाता है कि वे भारत सरकार और भारतीय सेना से डरे हुए हैं. लेकिन ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य देश को डिगा नहीं सकते.'

शुभम की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी- सतीश महाना
इस हमले में महाना ने कहा कि उनके पारिवारिक सदस्य शुभम द्विवेदी भी शहीद हो गए, जिनका हाल ही में विवाह हुआ था. उन्होंने कहा, 'यह निजी क्षति हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है. शुभम की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.'

सतीश महाना ने इस घटना की तुलना पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं से करते हुए कहा कि पहले भी धर्म पूछकर हत्याएं होती थी. उन्होंने कहा, 'कुछ समय पहले भी एक महिला को इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह हिंदू थी. यह कृत्य बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. हमारी सेनाओं को प्रधानमंत्री द्वारा इच्छाशक्ति प्रदान की गई है कि ऐसे पाप करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.' उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना  दौरा रद्द कर जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर तत्काल बैठक की. गृह मंत्री भी एक घंटे के भीतर कश्मीर पहुंचे.

सतीश महाना ने बताया कब होगा अंतिम संस्कार?
महाना ने बताया कि शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात तक कानपुर पहुंचेगा, शाम 6 बजे श्रीनगर से उड़ेगा. यदि कानपुर में नाइट लैंडिंग संभव नहीं हुई, तो पहले लखनऊ और फिर वाया रोड कानपुर लाया जाएगा. अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और देश का मुसलमान समाज भी इस कृत्य से आहत है और शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है. पूरा देश इस समय एकजुट है.

यह भी पढ़ें- 2 महीने पहले हुई थी शादी, जन्मदिन मनाने पहलगाम गया था जोड़ा, आतंकियों ने मैगी खा रहे शुभम को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget