एक्सप्लोरर

सुशांत के याद में थी सरोज खान की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं।

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था। 14 जून को सुशांत के असामयिक निधन के बाद सोशल मीडिया पर अकसर सक्रिय रहने वाली सरोज ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "सुशांत सिंह राजपूत मैंने आपके साथ कभी काम नहीं किया है, लेकिन हम कई बार मिले हैं। आपकी जिंदगी में क्या गलत हो गया? मैं हैरान हूं कि आपने अपनी जिंदगी में इतना कठोर कदम उठा लिया। आप अपने किसी बड़े से बात कर सकते थे जो आपकी मदद कर सकते थे तो फिर हम सभी आपको खुश देख रहे होते। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें। मुझे नहीं पता कि आपके पिता और बहनों पर क्या गुजर रही होगी। इस घड़ी में उन्हें मेरी तरफ से संवेदनाएं और शक्ति। मुझे आप अपनी हर फिल्मों में पसंद आए हैं और मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी।" गुरुवार देर रात को सरोज खान के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उन्हें पिछले महीने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के चलते मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ हफ्तों में उन्हें और भी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और इसी दौरान कोविड-19 के लिए भी उनका परीक्षण किया गया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने रात में 1.30 बजे अपनी आखिरी सांस ली।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget