एक्सप्लोरर

'टेंट वाले के पैसे तो दिए नहीं..', रामभद्राचार्य के 'मिनी पाकिस्तान' वाले बयान पर बोले जियाउर्रहमान बर्क

Ziaur Rahman Barq: संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जगदगुरू रामभद्राचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अपने समाज के लोगों के टेंट वाले के पैसे तक नहीं दिए.

एनकाउंटर पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ ने जगदगुरू रामाभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर निशाना साधा हैं. सपा सांसद ने कहा कि उन्होंने तो अपने ही समाज के टैंट वालें के पैसा नहीं दिए, उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है. इस दौरान उन्होंने यूपी में ज्यादा मुसलमानों के एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में मुस्लिमों पर ज्यादती बढ़ गई है. 

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए मिनी पाकिस्तान से लेकर असम बीजेपी द्वारा मुस्लिमों की एआई जनरेटेड एड समेत तमाम मुद्दों पर बात की. बर्क ने कहा असम भाजपा के मुस्लिमो को लेकर AI जनरेटेड विज्ञापन पर कहा कि मुझे अफसोस है कि भाजपा की राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि वह अपने वोटों को साधने के लिए इस तरह का वीडियो बना रहे हैं.

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी असम में वोट के लिए लोगों के बीच खाई पैदा कर रही है. इससे पता चलता है कि बीजेपी मुस्लिमों से कितनी नफ़रत करती है. ये लोगों को डरा रहे हैं कि अगर हम नहीं आये तो मुसलमान यहां कब्जा कर लेंगे. भाजपा सरकारों में मुसलमानों पर जितना जुल्म हो रहा है वो किसी से छिपा नहीं है. 

रामभद्राचार्य के बयान पर किया पलटवार

बर्क से जब जगदगुरू रामभद्राचार्य द्वारा पश्चिमी यूपी को 'मिनी पाकिस्तान' कहे जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "रामभद्राचार्य ने तो जहां कार्यक्रम किया था वहां अपने ही समाज के लोगों के टेंट के पैसे नहीं दिए. जब ऐसे लोग अपने समाज के लोगों के साथ ही अन्याय कर रहे हैं तो फिर उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने या उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है. पहले वो अपने आप को सही करें बाद में दूसरों पर उंगली उठाने की सोचें."

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सपा सांसद ने राहत वाला फैसला बताया और कहा कि इससे हमें इंसाफ की एक किरण मिली है अभी पूरा न्याय मिलना बाकी है. वक्फ संपत्तियों के मैनेजमेंट का अधिकार मुसलमानों के पास ही रहना चाहिए, जब मुस्लिम दूसरे समाज की धार्मिक स्थलों की कमेटी में नहीं है तो उनका भी वक्फ में कोई हक नहीं बनता. 

'बीजेपी सरकार में मुस्लिमों पर अत्याचार'

सपा सांसद ने कहा कि यूपी में अधिकतर एनकाउंटर मुसलमानों के हो रहे है, आप रिकॉर्ड उठाकर देख सकते हैं. क्या मुसलमान इस देश के नागरिक नहीं हैं? ये एनकाउंटर क्यों हो रहे हैं? मुसलमानों को जबरदस्ती टारगेट नहीं करना चाहिए. कोई किसी भी धर्म का हो अगर वह कानून तोड़ता है तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जो हमारा संविधान कहता है उसके मुताबिक सजा मिले. 

यूपी पंचायत चुनाव पर सपा सांसद ने कहा कि पार्टी अभी ये चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है. लेकिन, अभी समय है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जो भी फैसला होगा उसे पार्टी के सब लोग मानेंगे. फिलहाल तो पार्टी पंचायत चुनाव न लड़ाने के पक्ष में ही है. सपा 2027 में पूरी तैयारी से चुनाव लड़ेगी और हम जीतेंगे.  

रामभद्राचार्य पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का विवादित बयान, कहा- जिसकी आंखें नहीं, उनके कितने पाप...

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

Embed widget