एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: 'बीजेपी और बसपा को मुस्लिम वोटर्स का नहीं मिलेगा साथ', सपा सांसद एसटी हसन का दावा

UP Nikay Chunav: सपा सांसद एसटी हसन ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने वाले बयान पर कहा कि इस तरह के बयानों से बीजेपी की असलियत सामने आ जाती है. यह लोग नफरत फैलाने और लोगो को बांटने का काम करते हैं.

UP Nikay Chunav 2023 News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि यूपी में मुस्लिम मतदाताओं को संख्या काफी बड़ी मानी जाती है. इस बीच यूपी के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एस टी हसन ने कहा की इस बार बीजेपी और बसपा को मुस्लिम मतदाताओं का साथ नहीं मिलेगा. सपा सांसद ने कहा इन्होंने मुसलमानों के लिए कुछ काम नहीं किए हैं, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मुसलमानों के साथ-साथ अन्य वर्गों का भी वोट मिलेगा.

वहीं सपा सांसद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुजफ्फरनगर का नाम बदलने वाले बयान पर कहा कि इस तरह के बयानों से बीजेपी की असलियत सामने आ जाती है. यह लोग नफरत फैलाने और लोगो को बांटने का काम करते हैं जिनके मुंह से कभी प्यार मोहब्बत की बात हमने नहीं सुनी यही इनकी असलियत है. इस दौरान उन्होंने बसपा और बीजेपी पर भी निशाना साधा. बीजेपी के नगर निकाय चुनाव में मुस्लिमो को टिकिट देने पर सपा सांसद ने कहा कि देखिए हिंदुस्तान का मुसलमान अब इतना बेवकूफ नहीं रह गया है. अब वह यह देखता है कि उसकी भलाई के लिए काम किसने किया है और किसने नहीं किया है. अब ये बरसाती मेंढक तो टर्र टर्र करेंगे ही लेकिन मुसलमान तो यह सोचेगा कि बुरे वक्त में मेरा साथ किसने दिया है.

सपा सांसद ने कहा कि मुसलमान बसपा को वोट क्यों करें? क्या बसपा ने तीन तलाक और सीएए कानून के मुद्दे पर संसद में मुसलमानों का साथ दिया था? मुसलमानों को जब-जब जरूरत पड़ी बसपा ने पीठ दिखा दी और अब जब वोट की जरूरत पड़ती है तो इन्हें मुसलमान याद आते हैं. सपा सांसद ने कहा कि बीजेपी पसमांदा के नाम पर मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है. मुसलमान इनके चक्कर में नहीं पड़ेंगे मुसलमान सब बराबर हैं हम सब एक साथ नमाज पढ़ते हैं हमारे यहां कोई फर्क नहीं होता है मस्जिद में सब बराबर होते हैं मुसलमानों को एहसास हो गया है कि उन्हें बांटने की साजिश हो रही है.

गिरिराज सिंह के बयान पर दी ये प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुजफ्फरपुर का नाम बदलने वाले बयान पर सपा सांसद ने कहा कि भारत का नाम कितना पुराना है क्या उसे भी बदल देंगे? इनका तो यही एजेंडा है कि हिंदू मुस्लिम करो और नफरतें फैलाओ और लोगों को आपस में कैसे बांटो इनकी राजनीति इसी पर चलती है. इनके मुंह से कभी प्यार मोहब्बत की बात हमने नहीं सुनी. वोट के लालच में और मुसलमानों को बांटने के चक्कर में यह लोग इस तरह के बयान देते हैं जो इनकी असलियत है वह इनकी जुबान पर आ ही जाती है.

UP News: 'माफिया की सिट्टी-पिट्टी गुम...गीली हो रही है पैंट', बिना नाम लिए इस गैंगस्टर पर बरसे CM योगी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget