एक्सप्लोरर

UP News: 'माफिया की सिट्टी-पिट्टी गुम...गीली हो रही है पैंट', बिना नाम लिए इस गैंगस्टर पर बरसे CM योगी

Gorakhpur News: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून के राज की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज कायम रहेगा और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है.

Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून के राज की तारीफ करते हुए शनिवार को कहा कि जिन लोगों को पहले कानून-व्यवस्था की परवाह नहीं थी, उनकी 'गीली पैंट' अब नजर आने लगी है. आदित्यनाथ ने यहां एक ‘बॉटलिंग प्लांट’ के भूमि पूजन के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जो लोग पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को 'धता' बताते थे, आज आप देख रहे होंगे कि उन्हें अपनी जान के लाले पड़ रहे हैं. जब अदालत उन्हें सजा सुनाती है तो उनकी पैंट गीली होती हुई भी जनता देखती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता पहले देखती थी कि कैसे माफिया उन्हें (जनता को) तबाह करते थे, उद्योगपतियों को धमकी भेजते थे, व्यापारियों का अपहरण करते थे. आज उनकी सब सिट्टी-पिट्टी गुम है, सब को जान के लाले पड़े हुए हैं.’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कानून का राज कायम रहेगा और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है. मुख्‍यमंत्री की यह टिप्पणी प्रयागराज की सांसद/विधायक अदालत द्वारा माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद और दो अन्य को 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के कुछ दिनों बाद आई है. अतीक अहमद को पहली बार किसी मामले में सजा सुनायी गई है. उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं. समाजवादी पार्टी के 60 वर्षीय पूर्व सांसद को प्रयागराज में मामले की सुनवाई के लिए गुजरात की साबरमती जेल से सड़क मार्ग से लाया गया था. पुलिस काफिले में जेल से निकलने से पहले अतीक अहमद ने कहा था कि उन्हें डर है कि उनकी हत्या की जा सकती है.

हाल में प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली बरसाकर हत्या कर दी गयी. 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद और उनके भाई व परिवारजनों के खिलाफ उमेश पाल की हत्या के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज हुई है. उमेश पाल की हत्‍या के बाद विधानसभा के बजट सत्र में योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा था कि ''माफिया को मिट्टी में मिला देंगे.''

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के मकान के आसपास भी नहीं रहना चाहते लोग, घर छोड़कर कर रहे हैं पलायन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget