एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP पर भड़कीं सपा सांसद डिंपल यादव, कहा- 'नारी की 'शक्ति' को खत्म करना चाहती है बीजेपी'

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को निचले सदन से निष्कासित किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की प्रतिक्रिया आई है.

UP News: लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की घोषणा की. यह अधिसूचना मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किए जाने के कुछ घंटों बाद जारी की गई. महुआ मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासित होने के बाद विभिन्न दलों की प्रतिक्रिया आ रही है. अब समाजवादी पार्टी प्रमुख डिंपल यादव का रिएक्शन आया है.

डिंपल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लिखा, 'एक तरफ सरकार संसद में नारी वंदन विधेयक (महिला आरक्षण विधेयक) लाती है, जहां इसके कार्यान्वयन को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. दूसरी ओर दूसरी ओर सरकार ने कॉरपोरेट कॉकस के संबंध में स्पष्ट रूप से बोलने वाली महिला संसद सदस्य महुआ मोइत्रा को निष्कासित कर दिया है, वह भी एक ऐसी आचार समिति द्वारा जिसके कोई परिभाषित नियम-कायदे नहीं हैं.'

बीजेपी पर भड़कीं डिंपल यादव
सपा सांसद ने आगे लिखा, 'इससे न केवल महिलाओं को लेकर बल्कि अभिव्यक्ति की अभिव्यक्ति को लेकर भी भाजपा सरकार की सच्ची मानसिकता का पता चलता है. महिलाओं और लोकतंत्र के संबंध में भारत क्या संदेश लेकर आगे बढ़ता है. भाजपा नारी शक्ति की बात करती है लेकिन सही मायने में वह 'शक्ति' को खत्म करना चाहती है.' 

इसके अलावा अखिलेश यादव ने लिखा, 'सत्ताधारी दल विपक्ष के लोगों की सदस्यता लेने के लिए किसी सलाहकार को रख ले, जिससे मंत्रीगण व सत्ता पक्ष के सासंदों और विधायकों का समय षड्यंत्रकारियों गतिविधियों में न लगकर लोकहित के कार्यों में लगे. जिन आधारों पर सांसदों की सदस्यता ली जा रही है, अगर वो आधार सत्ता पक्ष पर लागू हो जाएं तो शायद उनका एक दो सासंद-विधायक ही सदन में बचेगा. कुछ लोग सत्ता पक्ष के लिए सदन से अधिक सड़क पर घातक साबित होते हैं.'

UP News: राकेश टिकैत की भविष्यवाणी- '2024 में पहले मोदी फिर अमित शाह बनेंगे प्रधानमंत्री, योगी गृहमंत्री होंगे'

ध्वनिमत से मंजूरी
मोइत्रा को ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले में शुक्रवार को ‘अनैतिक एवं अशोभनीय आचरण’ के लिए सदन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. 

इससे पहले सदन में लोकसभा की आचार समिति की उस रिपोर्ट को चर्चा के बाद मंजूरी दी गई जिसमें मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी. अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘लोकसभा द्वारा महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के परिणामस्वरूप वह अब आठ दिसंबर, 2023 की दोपहर से लोकसभा की सदस्य नहीं रहीं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget