एक्सप्लोरर

UP Politics: वाराणसी में सपा नेता ने टमाटर के स्टॉक की सुरक्षा के लिए तैनात किए बाउंसर, अखिलेश यादव ने शेयर किया ये वीडियो

Varanasi News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टमाटर की दुकान पर बाउंसर तैनात नजर आ रहे हैं.

UP News: बाजार में टमाटर के चढ़ते भाव को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चाओं के बीच वाराणसी के लंका इलाके में एक सब्जी विक्रेता ने अपने यहां टमाटर के स्टॉक की सुरक्षा के लिए दो बाउंसर तैनात किए हैं. क्षेत्र में चर्चा का विषय बने इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले सब्जी विक्रेता अजय फौजी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर टमाटर के आकार का केक काटा था और लोगों के बीच टमाटर बांटे थे.

अनोखे से लगने वाले अपने इस कदम के बारे में फौजी ने बताया, 'बाउंसर इसलिए लगाए हैं कि टमाटर की महंगाई तो आप देख ही रहे हैं. टमाटर के लिए मारपीट, लूट हो रही है. कई जगह ऐसी घटनाएं हुई हैं. हमने टमाटर मंगाया हुआ है यहां पर मारपीट ना हो इसलिए हमने बाउंसर लगाए हैं.' उन्होंने कहा, 'टमाटर की ऊंची कीमत के कारण, मुझे टमाटर खरीदते समय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक की खबरें मिल रही थीं. हमारी दुकान पर आने वाले लोगों ने भी ऐसा करने की कोशिश की. जब मैंने महसूस किया कि अब बहुत हो चुका तब मैंने अपनी दुकान पर बाउंसर तैनात करने का फैसला किया.'

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने मायावती और अखिलेश यादव को दे डाली ये सलाह, CM नीतीश कुमार का भी किया जिक्र

शाम पांच बजे तक करते हैं ड्यूटी
फौजी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में उन्होंने अपनी दुकान पर सामान्य कपड़ों में बाउंसर तैनात किए थे, लेकिन जब टमाटर खरीदने आए ग्राहकों ने ज्यादा मोल भाव की कोशिश की तो उन्होंने वर्दीधारी बाउंसर तैनात कर दिए. इन दिनों 140 से 160 रुपए प्रति किलो टमाटर बेच रहे फौजी ने बताया कि दुकान पर तैनात दोनों बाउंसर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ड्यूटी पर रहते हैं. हालांकि, उन्होंने बाउंसरों को किए गए भुगतान के बारे में ब्योरा देने से इनकार करते हुए कहा, 'कोई भी एजेंसी बाउंसर मुफ्त में उपलब्ध नहीं कराएगी.' 

उन्होंने कहा, 'जब तक मेरे पास टमाटर का स्टॉक रहेगा तब तक मैं अपनी दुकान पर बाउंसर तैनात रखूंगा.' इस सवाल पर कि बाउंसर तैनात होने के बाद क्या ग्राहक दुकान पर आने से हिचकते नहीं हैं, फौजी ने कहा 'लोग दुकान पर आते हैं, कीमत के बारे में पूछते हैं. बाउंसरों को पैसे देते हैं और उनसे सामान ले लेते हैं. कुछ लोग बाउंसर को देखने की जिज्ञासा के साथ भी दुकान पर आते हैं, क्योंकि किसी सब्जी की दुकान पर बाउंसर तैनात होना उनके लिए अनोखी बात होती है.'

इस बीच, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने फौजी से संबंधित एक वीडियो क्लिप साझा करते हुये ट्वीट किया, 'बीजेपी टमाटर को 'जेड प्लस' सुरक्षा दे.' इससे पहले, गत एक जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर फौजी और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने टमाटर के आकार का केक काटकर और इसकी बढ़ती कीमत को देखते हुए लोगों के बीच टमाटर बांटे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget