एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने मायावती और अखिलेश यादव को दे डाली ये सलाह, CM नीतीश कुमार का भी किया जिक्र

UP News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आजादी के समय नौकरियों में मुसलमानों की हिस्सेदारी 38 फीसदी थी, कांग्रेस, बीएसपी और सपा ने इतना विकास किया कि ये अब एक फीसदी पर आ गए हैं.

UP Politics: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पार्टी के संगठन की समीक्षा बैठक के लिए अंबेडकर नगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, हालांकि इस दौरान वह बीजेपी पर कुछ भी बोलने से बचते हुए दिखाई पड़े. ओम प्रकाश राजभर ने कुशीनगर उनके बेटे अरविंद राजभर पर हुए हमले के लिए सपा नेता और वहां के स्थानीय इंस्पेक्टर को जिम्मेदार ठहराया. 

ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर मुसलमानों को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में 4 बार उनकी सरकार मुसलमानों के वोटों के सहारे बनी लेकिन नौकरियों में उनकी संख्या घटती चली गई. इस दौरान उन्होंने बीएसपी सुप्रीमो मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक हो जाने की सलाह दे डाली. ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुशीनगर पडरौना में उनके बेटे अरविंद राजभर पर हमले के लिए, वहां के इंस्पेक्टर दोषी है. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंस्पेक्टर ने हत्या के मुख्य आरोपी का नाम निकाल दिया.

गुंडे को बचाने के लिए सभी सपाई एक हो हैं गए

कुशीनगर सपा नेताओं पर ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, सपा के गुंडे को बचाने के लिए सभी सपाई एक हो गए है. सपा की सरकार गुंडों की सरकार के नाम से जानी जाती थी. जातिगत जनगणना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना की घोषणा करते हुए बजट भी एलाट कर दिया. राजभर ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों को ये सुधि क्यों नहीं आई? अब ये सवाल किससे पूछा जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि ये कहते कि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर दलित और पिछड़ों का हिस्सा लूटा, तो दलित हितैषी मायावती और पिछड़ों के हितैषी अखिलेश यादव दोनों एक क्यों नही हो जाते?

ओपी राजभर ने अखिलेश यावद पर लगाए ये आरोपी

हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि 2013 में हाईकोर्ट ने 27 फीसदी आरक्षण को सभी पिछड़ी जातियों में बांटने और एक समान शिक्षा लागू करने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया था. आज दलितों और पिछड़ों के हितैषी बनने वाले अखिलेश यादव ने इसे क्यों नहीं लागू कर दिया. उन्होंने कहा सपा ने मुसलमानों के साथ भी ठगी किया है और 4 बार मुसलमानों का वोट लेकर सरकार बनाई, लेकिन डिप्टी सीएम किसी मुसलमान को बनाने के बारे में नहीं सोचा.

मुसलमान नौकरी में सिर्फ एक फीसद- ओपी राजभर

ओपी राजभर ने कहा कि आजादी के समय नौकरियों में मुसलमानों की हिस्सेदारी 38 फीसदी थी, कांग्रेस, बीएसपी और सपा ने इतना विकास किया कि ये अब एक फीसदी पर आ गए हैं. बीजेपी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी किसी के साथ नहीं जा रहा हूं. इसके लिए एक डेट घोषित कर दी है. 7 अक्टूबर को पटना में वंचित शोषित जनजागरण रैली के बाद तय किया जाएगा कि किसके साथ जाना है.

ये भी पढ़ें: UP News: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का UCC पर बड़ा दावा, कहा- 'मुसलमान ही नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget