एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी की इकॉनमी: आय कम, खर्च ज्यादा, सबसे अधिक कमाई ब्याज से, रिपोर्ट में खुलासा

समाजवादी पार्टी की इकॉनमी को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.वित्तीय वर्ष 2023-24 में पार्टी की आय कम रही और खर्च ज्यादा. पार्टी की सबसे अधिक कमाई ब्याज से हुई.

लोकसभा में सांसदों के संख्या बल के आधार पर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी- समाजवादी पार्टी ने अपनी आय से ज्यादा खर्च किया है. यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है. आर्थिक मामलों की यह जानकारी वित्तीय वर्ष 2023-24 में की है. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इस उपरोक्त वित्तीय वर्ष में सपा ने 26.1215 करोड़ रुपये की आय घोषित की और 39.490 करोड़ रुपये खर्च किए. रिपोर्ट के अनुसार सपा न आय से 13.36 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए. रिपोर्ट के अनुसार सपा ने आय से 51.18% अधिक खर्च किए. 

एडीआर के मुताबिक सपा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार पार्टी को बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडीआर) और सेविंग्स खाते से ब्याज- 21.58 करोड़ रुपये (82.62%), फीस और सब्सक्रिप्शन से 3.93 करोड़ रुपये (15.03%), ग्रांट/डोनेशन से 0.48 करोड़ रुपये (1.85% ) की आय हुई.  इसके अलावा 0.1303 करोड़ की अन्य आय हुई.

रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में सपा को 32.952 करोड़ की आय हुई थी, जबकि 2023-24 में 26.1215 की आय हुई. यानी पार्टी की आमदनी में 20.73 फीसदी की कमी दर्ज की गई. पार्टी को पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 6.8305 करोड़ रुपये  की कम आय हुई.

समाजवादी पार्टी का बड़ा खर्च कहां?

पार्टी ने मुख्यतः जो खर्चे किए उसमें  चुनावी खर्च- 19.14 करोड़ रुपये रहा जो कुल खर्च का 48.49% है. वहीं प्रशासनिक और सामान्य खर्च  10.17 करोड़ रुपये रहा जो कुल खर्चे का 25.75% था. संपत्तियों पर ह्रास 4.90 करोड़ रुपये लगा जो कुल खर्च का 12.42% था. इसके अलावा सपा ने अन्य खर्च 5.26 करोड़ रुपये यानी कुल खर्च का 13.34% रहा. 

यूपी में जाति देखकर हो रहा गाड़ियों का चालान! 8 लाख के फाइन से भड़के अखिलेश यादव ने शेयर किया ये डाटा

एडीआर की अनुसार समाजवादी पार्टी ने 55 दिन की देरी करते हुए 26 दिसंबर 2024 को निर्वाचन आयोग के समक्ष रिपोर्ट जमा की.

इसके अलावा एडीआर की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि देश में 40 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2,532.09 करोड़ रुपये की संयुक्त आय घोषित की, जिसमें से 70 प्रतिशत से अधिक धन चुनावी बॉण्ड के माध्यम से आया.

रिपोर्ट के अनुसार सपा उन 12 दलों में से एक है जिसने आय से ज्यादा खर्च की जानकारी दी है सपा के अलावा वाईएसआर-कांग्रेस, डीएमके, जेडी(यू), शिअद, सीपीआई(एमएल)(एल), एलजेपी (रामविलास) वह अन्य क्षेत्रीय दल हैं जिन्होंने अपनी आय से अधिक खर्च करने की घोषणा की है. वाईएसआर-कांग्रेस ने सबसे अधिक 104.7235 करोड़ रुपये या अपनी आय से 54.82% अधिक खर्च करने की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget