एक्सप्लोरर

यूपी में जाति देखकर हो रहा गाड़ियों का चालान! 8 लाख के फाइन से भड़के अखिलेश यादव ने शेयर किया ये डाटा

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी एक्सप्रेस वे कंट्रोल रूप ऑफिसर की तैनाती में भी पीडीए के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया और बीजेपी को घेरा है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों का आठ लाख रुपये का चालान काटने के मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. सपा अध्यक्ष ने अब यूपी एक्सप्रेसवे पर कंट्रोल रुप ऑफिसर की तैनाती में पीडीए की अनदेखी और भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि पीडीए से भेदभाव अब सड़कों तक पर आ गया है. 

अखिलेश यादव एक ग्राफ के जरिए यूपी एक्सप्रेसवे पर कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों की पोस्टिंग में भी पीडीए समाज के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया और भाजपा को घेरते हुए कहा कि अब ये भेदभाव सड़कों तक पर आ गया है. 

पीडीए से भेदभाव का लगाया आरोप

सपा अध्यक्ष ने जो ग्राफ शेयर किया है उसमें दावा किया गया है कि यूपी एक्सप्रेसवे पर कंट्रोल रूम ऑफ़िसर पद पर कुल सात पोस्टिंग है जिसमें से छह अफसर जनरल कास्ट से  हैं जबकि एक कंट्रोल रूम ऑफिसर पीडीए समाज से हैं. सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह एक्सप्रेस कंट्रोल रूम में भी पीडीए से भेदभाव हो रहा है. 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- 'वर्चस्ववादी भाजपा सरकार द्वारा ‘पीडीए समाज’ से किया जा रहा भेदभाव अब तो चालान और सड़कों तक आ गया है. पीडीए कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.'

अखिलेश की गाड़ी का आठ लाख का चालान

दरअसल पांच दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर आरोप लगाया था कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीडिंग के लिए उनके काफिले की गाड़ियों का आठ लाख रुपये का चालान किया गया है. उन्होंने इस प्रकरण के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार बताया. 

अखिलेश यादव ने दावा किया कि इसके पीछे  बीजेपी के नेता का सिस्टम होगा जिसे वो ढूंढकर निकालेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे एक दस्तावेज मिला था जिसमें लिखा था कि मुझे अपनी कार के लिए आठ लाख रुपये का चालान भरना है मैंने उस कागज को दोबारा देखने की ज़हमत भी नहीं उठाई क्योंकि सरकार के पास कैमरे हैं मेरी कार उनके कैमरों में कैद हो गई होगी.

दरअसल, अखिलेश की प्रेस वार्ता में आए एक शख्स ने अपनी गाड़ी के चालान और जुर्माने का जिक्र किया तब भी अखिलेश ने कहा था कि जरूर वसूली करने वाला मुख्यमंत्री का सजातीय रहा होगा.

अयोध्या में राम मंदिर को भक्तों ने दिल खोलकर दिया दान, 1 साल में 327 करोड़ की आमदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget