एक्सप्लोरर

Prayagraj जरूरतमंदों को भोजन और राशन बांट रहे हैं RSS के स्वयं सेवक, तीस हजार गमछे भी बंटेंगे

कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के दौरान गरीबों के लिये रोजी रोटी का संकट है, ऐसे में उनके लिये दो वक्त का भोजन जुटना मुश्किल हो रहा है। लेकिन आरएसएस के कार्यकर्ता इन लोगों के लिये देवदूत बनकर आये हैं

प्रयागराज,एबीपी गंगा। कोरोना की महामारी और लॉक डाउन की मुश्किलों में ज़रूरतमंदों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस भी बढ़-चढ़कर काम कर रहा है। अकेले प्रयागराज में आरएसएस के दो हज़ार से ज़्यादा स्वयं सेवक ज़रूरतमंदों को भोजन व राशन मुहैया करा रहे हैं। जिले में अब तक हज़ारों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है, जबकि चालीस हज़ार से ज़्यादा ज़रूरतमंदों को राशन के पैकेट दिए जा चुके हैं। राशन के ये पैकेट गरीबों को उनके घर तक पहुंचाए जा रहे हैं। राशन पाने वालों की लिस्ट में ज़्यादातर ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जिन्हें राशन कार्ड नहीं होने की वजह से कंट्रोल की दुकानों से राशन नहीं मिल पा रहा है। आरएसएस की विंग सेवा भारती ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए शहर के ज्वाला देवी इंटर कालेज में आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है।

Prayagraj जरूरतमंदों को भोजन और राशन बांट रहे हैं RSS के स्वयं सेवक, तीस हजार गमछे भी बंटेंगे

आरएसएस द्वारा बांटे जा रहे राशन के पैकेट में आटा-दाल, चावल, गुड़, मसाला- तेल, माचिस और मोमबत्ती दिए जा रहे हैं। इसमें इतना राशन होता है, जिसमे छोटे परिवार का करीब हफ्ते भर तक गुजारा हो सकता है। भोजन और राशन के साथ संघ अब लोगों के बीच गमछा बांटने की तैयारी में है। इसके लिए प्रयागराज में तीस हज़ार गमछों का आर्डर दिया गया है। गमछे का उपयोग लोग मास्क के विकल्प के तौर पर कर सकेंगे।

प्रयागराज में आरएसएस के विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र के मुताबिक़ ज़रूरी सामानों का वितरण संघ के स्वयंसेवकों द्वारा जुटाई गई सामाग्रियों और लोगों से ली जा रही मदद के ज़रिये की जा रही है। उनका दावा है कि लॉक डाउन जारी रहने तक लोगों की मदद इसी तरह की जाती रहेगी। प्रयागराज का आपदा कंट्रोल रूम सेवा भारती के स्थानीय प्रमुख सुजीत कुमार की अगुवाई में चल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, अक्टूबर में मिलेगी बड़ी राहत
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, अक्टूबर में मिलेगी बड़ी राहत
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
अमेठी में सड़क पर महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, 30 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
अमेठी में सड़क पर महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, 30 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget