एक्सप्लोरर

आगरा: दारोगा के खिलाफ लूट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, व्‍यापारी ने की थी शिकायत

दारोगा ने होटल में अपने साथियों की मदद से कैटरिंग व्यवसाई को जबरन शराब पिलाई. मोबाइल और एक लाख लूट लिए. दारोगा के खिलाफ रुपए हड़पने, लूट, मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है.

आगरा: ताजनगरी के नाम से मशहूर आगरा के थाना शाहगंज में जीआरपी के दारोगा नकुल सिंह के खिलाफ रुपए हड़पने, लूट, मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. ये मुकदमा बुलंदशहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी कैटरिंग व्यवसाई ने दर्ज कराया है.

व्यवसाई का आरोप है कि दो साल पहले दारोगा नकुल सिंह उनके थाना क्षेत्र की चौकी पर तैनात थे. तब उनकी मुलाकात दारोगा से हुई थी. दारोगा ने एक पेट्रोल पंप पर मारपीट की थी. इस मामले में उन्हें निलंबित किया गया था. दारोगा ने बहाली के लिए मदद मांगी थी. उनसे 10 लाख रुपये एक महीने में देने को कहकर उधार पर लिए थे. इसके बाद रुपए वापस नहीं किए. रुपयों की मांग करने पर टालमटोल करते रहे. उनका ट्रांसफर जीआरपी इटावा में हो गया.

दिवाली से दो दिन पहले दारोगा ने फोन करके अपनी बेटी का एमबीबीएस में एडमिशन कराने का दबाव बनाया. एडमिशन कराने पर ही रुपए देने की बात कही. रुपए लेने के लिए व्यवसाई ने दाखिला कराने के लिए झूठ बोल दिया. इस पर दारोगा ने दो बार में तीन लाख उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए. दो लाख रुपये लेने के लिए 18 नवंबर को बोदला रोड स्थित अपने होटल पर बुलाया. व्यवसाई अपनी पत्नी और बच्ची के साथ ससुराल दारापुर, इरादतनगर जा रहे थे. इस पर रास्ते में दारोगा के होटल पर आए थे.

आरोप है कि दारोगा ने होटल में अपने साथियों की मदद से कैटरिंग व्यवसाई को जबरन शराब पिलाई. इस दौरान उनकी पत्नी से छेड़छाड़ की. पत्नी गाड़ी लेकर अपने मायके दारापुर चली गई. बाद में दारोगा ने व्यवसाई को एकांत जगह पर ले जाकर मारपीट की. मोबाइल और एक लाख लूट लिए. पीड़ित ने एसपी जीआरपी से शिकायत की थी. मामले की जांच के लिए एसएसपी बबलू कुमार को पत्र लिखा गया. जांच के बाद दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

एसपी सिटी रोहन बोत्रे का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है. विवेचना की जा रही है. दारोगा नकुल सिंह पर रुपए हड़पने, लूट, मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. इस पूरे मामले में एसपी जीआरपी आगरा ने आरोपी एसआई नकुल का स्थानांतरण कर दिया है और विभागीय जांच शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें:

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कही बड़ी बात, दो वयस्क लिव-इन संबंध में रह सकते हैं साथ

संजय राउत को बीजेपी नेता रवि किशन ने दिया जवाब, बोले- पाकिस्तान में नहीं बना रहे हैं फिल्म सिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget