एक्सप्लोरर

Varanasi: कोविड मरीजों के परिजनों को रेमडेसिविर के लिये नहीं भटकना होगा, आगे आई रेड क्रॉस सोसाइटी

कोरोना मरीजों की लिए अहम रेमडेसिविर इंजेक्शन अब वाराणसी में मरीजों को आसानी से मिल सकेगा. रेड क्रॉस सोसाइटी ने इसके लिये बड़ी पहल की है.

वाराणसी: वाराणसी में शुक्रवार से कोविड के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला रेमडेसेवीर इंजेक्शन विशेष व्यवस्था के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मिलने लगा. जिला राइफल क्लब, कचहरी में आज इस विशेष व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी शुरुआत की. जिलाधिकारी ने बताया कि वाराणसी में अब किसी भी कोविड संक्रमित मरीज को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं होगी. किसी कोविड मरीज के परिजनों को रेमडेसेवीर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. इसके लिए आज से कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब में रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी के माध्यम से रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराये जाने की विशेष व्यवस्था लागू कर दी गयी है जो प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे दोपहर 2 बजे तक चलेगी.

इस तरह मिलेगा इंजेक्शन

कोविड मरीज की जीवन रक्षा के लिये सीधे मरीज के परिजन को हॉस्पिटल के पर्चे पर इलाज कर रहे डॉक्टर द्वारा रेमडेसेवीर के लिये लिखित सलाह व हस्ताक्षर से जारी मूल कागजात एवं मरीज के आधार कार्ड या वोटर आईडी के फोटोकॉपी जमा करने पर अधिकतम कुल छह इंजेक्शन दिये जा सकेंगे, जिसमें से एक बार में 03 वायल्स से अधिक नहीं दिया जाएगा.  रेमडेसेवीर की कीमत प्रति वायल 1800 रू मरीज के परिजन को राइफल क्लब में बने काउण्टर पर देनी होगी, जिसपर उन्हें यह इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएगी.  

25,625 इंजेक्शन मंगवाए गये

उन्होंने कहा कि यह विशेष व्यवस्था जनहित में मरीजों के लाभ के लिए शुरू की गई है.  कोरोना की इस दूसरी लहर के दौरान बीते एक माह में 25,625 ( पच्चीस हजार छः सौ पच्चीस ) रेमडेसेवीर इंजेक्शन कोविड मरीजों के जीवनरक्षा के लिये विभिन्न माध्यमों से मंगवाई गई है. जिसमें से सरकारी प्राप्त 8125 रेमडेसेवीर बीएचयू, ट्रामा सेंटर, डीआरडीओ, प. दीनदयाल हॉस्पिटल, ईएसआई , बीएलडब्ल्यू, होमी भाभा, हेरिटेज मेडिकल को कोविड मरीजों को निःशुल्क लगाने के लिए दिया गया. वहीं, निजी कम्पनी जाईडस का 13000 इंजेक्शन सस्ते दर पर केवल रु 899 में लगवाने के लिए वाराणसी के 43 कोविड हॉस्पिटल को उपलब्ध कराया गया. अन्य कई कंपनियों का भी लगभग 4500 इंजेक्शन मरीजों के लिए उपलब्ध हुआ. आगे भी कोविड मरीजों के हित में रेमडेसेवीर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

रेडक्रॉस सचिव डॉ संजय राय ने बताया कि आज कुल 4 हॉस्पिटल के 11 मरीजों के लिये कुल 33 रेमडेसेवीर जारी हुआ. जिस मरीज के लिए रेमडेसेवीर जारी किया गया उस वायल पर स्थायी मार्कर पेन से मरीज का नाम लिख दिया गया है, ताकि इसका सही इस्तेमाल उसी मरीज के लिए हो सके. हर मरीज के परिजन को उसके द्वारा प्राप्त इंजेक्शन के कुल कीमत की रसीद भी रेडक्रॉस सोसाइटी से जारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

चित्रकूट जेल गैंगवॉर में एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, जेलर और जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget