एक्सप्लोरर

चित्रकूट जेल गैंगवॉर में एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, जेलर और जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चित्रकूट जेल हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. जेलर और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चित्रकूट जेल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है. जेलर और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. चित्रकूट जेल में आज ही गैंगवार में तीन अपराधी मारे गए थे. 

जिले की रगौली जेल में शुक्रवार को आपसी विवाद में एक बंदी ने दो अन्य कैदियों की गोली मारकर हत्या कर दी. बाद में जेल सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में उसे भी मार गिराया. जेल अधिकारी ने बताया था कि दोनों गिरोहों के बीच हो रहे झगड़े का बीच-बचाव करने गए एक सुरक्षाकर्मी का सर्विस रिवाल्वर छीनकर बंदी दीक्षित ने अन्य दो कैदियों पर गोली चलाई जिसमें उनकी मौत हो गई.

पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने कहा कि बंदी के पास जेल में हथियार कहां से आया, इस मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, चित्रकूट की जिला जेल में शुक्रवार को दो गिरोहों के बीच लड़ाई में गैंगस्टर अंशुल दीक्षित ने दूसरे गिरोह के बदमाशों मुकीम काला और मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के दौरान जेल के सुरक्षा कर्मियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में दीक्षित भी मारा गया.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की और कारागार महानिदेशक से तत्काल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे. सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने चित्रकूट जेल में आज हुई घटना का संज्ञान लेते हुए अगले छह घंटे में आयुक्त चित्रकूट डीके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट परिक्षेत्र के. सत्यनारायण, उप महानिरीक्षक कारागार मुख्यालय संजीव त्रिपाठी की संयुक्त टीम को आख्‍या उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget