एक्सप्लोरर

UP Election 2022: CM योगी आदित्यनाथ को जिताने के लिए गीत गाकर वोटरों को रिझा रहे रवि किशन, प्रचार की जिम्मेदारी संभाली

UP Election 2022: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सीएम योगी के लिए प्रचार की जिम्मेदारी सांसद रवि किशन ने संभाल ली है. वो लोगों से गाना गाकर वोट की अपील कर रहे हैं.

UP Election 2022: यूपी के विधानसभा चुनाव के रण में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) को बड़ी जीत दिलाने और उन्हें एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) भी दिन रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं. रवि किशन गोरखपुर (Gorakhpur Assembly Seat) के गली-मोहल्‍लों में जा-जाकर लोगों से वोट अ‍पील कर रहे हैं और यूपी में का बा पार्ट-2 गाना गाकर लोगों वोट मांग रहे हैं. हर मोहल्‍ले और कालोनियों में लोग उनका उत्‍साह के साथ स्‍वागत कर रहे हैं.

योगी के लिए प्रचार में उतरे रवि किशन

गोरखपुर में छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है. ऐसे में भाजपा के पक्ष में जनाधार जुटाने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्‍व ने पूरी ताकत झोंक दी है. गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पक्ष में जनाधार जुटाने की जिम्‍मेदारी भाजपा के स्‍टार प्रचारक सांसद रविकिशन ने संभाल ली है. वे रविवार से ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. गोरखपुर के अलग-अलग मोहल्‍लों और कालोनियों में रविकिशन अपने गीत ‘यूपी में का बा...’ सुनाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. 

रवि किशन ने घर-घर जाकर मांगे वोट

सांसद रविकिशन शुक्‍ला ने रविवार को गोरखपुर शहर के हुमायूंपुर उत्तरी में घर-घर जनसंपर्क किया. उन्‍होंने गोरखपुर शहर से प्रत्‍याशी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्‍होंने मतदाताओं से सीएम योगी आदित्‍यनाथ के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए कहा और उन्हें योगी सरकार के विकास कामों को भी गिनाया. 

डबल इंजन की सरकार के गिनाए काम

जनसंपर्क के दौरान रविकिशन ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. ये हम सभी के लिए गौरव की बात है. पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन सरकार में देश-प्रदेश में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जो आजादी के बाद नहीं हुए थे. विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब जान गई है. लोग विकास और सुशासन को महत्व दे रहे हैं. अपराध को बढ़ावा देने और परिवारवाद की बात करने वालों को जनता उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों की जमानत जब्त होगी. 

बीजेपी के लिए वोट डालने की अपील की

इस दौरान वे गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भगत चौराहा के पास भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे. गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी विपिन सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए बुलाई गई बैठक में पहुंचकर उन्‍होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरे जी-जान से जुटने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि विपिन सिंह को भारी मतों से जीत दिलानी है. वे दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचेंगे. इसके बाद वे गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक विपिन सिंह के पक्ष में घर-घर जनसंपर्क करने के लिए निकले और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट अपील की.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: मुरादाबाद के कुंदरकी से बसपा उम्मीदवार का वायरल ऑडियो, इस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की

UP Election 2022: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का विवादित बयान, बोले- 'तेजपत्ते की तरह इस्तेमाल हो रहा मुसलमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget