एक्सप्लोरर

रामपुर पुलिस ने मासूम बच्चे की हत्या का खुलासा, हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

UP News: रामपुर पुलिस ने चार साल के मासूम बच्चे की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक आरोपी नाबालिग है.

Rampur Crime News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की कैमरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है. पुलिस ने चार साल के मासूम बिलाल की निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझा ली है.  बीते 22 दिसंबर 2024 को कैमरी थाना क्षेत्र के एक खेत में बोरे में बंद एक चार वर्षीय बच्चे (बिलाल) का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था. पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के लिए 5 टीमें गठित की थीं. पुलिस को इस जघन्य अपराध का सुराग मिला और आखिरकार इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर एक उस्तरा, चाकू, खून से लतपथ शॉल और शर्ट बरामद की गई है. 

पूछताछ में यह सामने आया है कि एक आरोपी ने पहले बच्चे के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, फिर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद में शव को छुपाने के लिए उसे क्षत-विक्षत कर बोरे में बंद कर खेत में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके. इसके लिए पुलिस सभी साक्ष्य जुटाकर अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.

घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया, दिनांक 22/12/24 को थाना कैमरी क्षेत्र में एक गाँव के खेत में एक बोरे में बंद एक चार वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था. पुलिस अधीक्षक ने घटना के अनावरण के लिए 5 टीमों का गठन किया था. तत्काल अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की गई थी. यह पांचों टीमें लगातार घटना के अनावरण के लिए लगी हुई थीं.

इस घटना का सफल अनावरण किया गया है. 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी निशानदेही पर एक उस्तरा, चाकू ,रक्त रंजित शॉल तथा शर्ट बरामद किया है. विस्तृत पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उनमें से एक अभियुक्त ने दुष्कर्म का प्रयास किया और बाद में जब यह घटना खुलने लगी तो अपने परिजनों के साथ मिलकर के बच्चे की हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: वाराणसी में 26 फरवरी तक सांकेतिक रूप में ही होगी गंगा आरती, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget