एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: सीएम योगी के बयान के बाद ढीले पड़े सपा के तेवर! रामचरितमानस विवाद पर उदयवीर सिंह ने कही ये बात

UP Politics: रामचरितमानस पर छिड़े विवाद को लेकर अब सपा नेता उदयवीर सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को उठाने नहीं जा रहा है. सपा साफ कर चुकी है कि ये सामाजिक मुद्दा है.

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस विवाद पर छिड़े विवाद के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि विपक्ष के द्वारा ये मुद्दा इसलिए उठाया जा रहा है ताकि सरकार ने जो विकास के काम किए हैं उससे लोगों का ध्यान हटाया जा सके. जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के पूर्व एमएलसी और सपा नेता उदयवीर सिंह (Udayveer Singh) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष कोई ऐसा मुद्दा नहीं उठा रहा है. सपा पहले ही साफ कर चुकी है कि ये राजनीतिक नहीं सामाजिक मुद्दा है.

सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा मुख्यमंत्री विकास की बातों पर ही जवाब नहीं दे पाते. उनसे विकास पर ही जवाब मांगा जा रहा है. उत्तर प्रदेश में जो जनता के धन का दुरुपयोग हुआ, बिजली विभाग का जो पैसा डीएचएलएफ को गया था वो क्या हुआ? वही हरकत आज अडानी समूह में सामने आ रही जिसमें छोटे-छोटे लोगों का पैसा बर्बाद हो रहा है. आज जो बाजार क्रैश हो रहा है, ये आम लोगों का पैसा है जो बर्बाद हो रहा है, इनको बताना चाहिए. ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कर रहे, लेकिन ना इनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम है ना कोई नया पावर प्लांट लगाया गया है. ये सिर्फ चिल्लाते रहते हैं कि 10 लाख करोड़, 20 लाख करोड़ इन्वेस्ट हो गया, अगर इन्वेस्टमेंट आ रहा तो ग्रोथ क्यों नहीं आ रही. 

अराजकता वाले बयान पर दी ये प्रतिक्रिया

उदयवीर सिंह ने कहा जहां तक बात अराजकता की है ये कैसे तय करेंगे कि अराजक कौन है? जिन पर खुद 18-20 मुकदमे हैं वो दूसरों को सर्टिफिकेट दे रहे हैं. इन लोगों ने अपने मुकदमे वापस ले लिए इसका मतलब यह नहीं कि उन पर मुकदमे लगे ही नहीं. वो उन लोगों के बारे में भाषण देते हैं जिनका कभी इस तरह के मामलों में नाम नहीं आया. जब 1 उंगली हमारी तरफ करते तो 4 उंगली उन्हीं की तरफ इशारा कर रही हैं. सबसे ज्यादा मुकदमे उन्हीं के लोगों पर है. पश्चिमी यूपी में जिन पर मुकदमे लगे थे वो वापस कर लिए. इनकी सरकार है कर लीजिए मुकदमे वापस, लेकिन इससे क्या शरीफ हो जाएंगे?

बजट को लेकर क्या बोले सपा नेता

केंद्रीय बजट में यूपी की योजनाओं पर उदयवीर सिंह ने कहा कि ओडीओपी स्कीम जापान से उठाई गई है. अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक टीम भेजी थी तत्कालीन राज्यमंत्री भगवत शरण गंगवार के नेतृत्व में, वो टीम देख कर आई थी. केंद्र की योजनाओं का कोई मतलब नहीं है क्योंकि वह सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं लागू नहीं कर रहे. अगर लागू कर रहे तो पिछली बार की भी समीक्षा दें कि कितनी योजनाएं लागू की. 

सपा नेता ने कहा कि केंद्रीय बजट में सिर्फ जो आयकर में छूट दी उस पर बात कर रहे हैं, इसके अलावा ना किसान की बात की, ना इन्वेस्टमेंट की, ना मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की, ना स्किल डेवलपमेंट की, बड़े एक्सप्रेसवे को पैसा नहीं दिया. ये जो आंकड़े दिखा रहे है जब उसका इन्वेस्टमेंट ही नहीं आएगा तो आप कैसे योजनाओं को पूरा करेंगे. हर बार वित्त मंत्री दिल्ली में बैठकर सब्जबाग दिखाते हैं. आंकड़ों की जादूगरी दिखाते और भाषण देने के बाद जवाब देने के लिए कभी लौट कर नहीं आते. 

ये भी पढ़ें- Holi 2023 Date: होली कब है? यूपी बिहार के लिए ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले जानें सही तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget