एक्सप्लोरर

Holi 2023 Date: होली कब है? यूपी-बिहार के लिए ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले जानें सही तारीख

Holi 2023 Date: होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को शाम से शुरू होकर अगले दिन 7 मार्च तक रहेगी.

Holi 2023: रंगों का त्योहार होली (Holi) आने वाला है. इस त्योहार का सालभर लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घर जाते हैं. खासतौर से वो लोग जो नौकरी या रोजगार की वजह से अपने घरों से दूर रहते हैं. इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है. अगर आप भी इस बार घर जाने का मन बना रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले अपने सारे कन्फ्यूजन दूर कर लें और जान लें इस बार होली का त्योहार कब मनाया जाएगा और कब होलिका दहन होना है.

होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 को शाम 04.17 मिनट पर आरंभ होगी, अगले दिन 7 मार्च 2023 को शाम 06.09 मिनट तक रहेगी. इस हिसाब से होलिका दहन इस साल 7 मार्च 2023 को है. इसी दिन होलिका दहन के लिए शुभ समय शाम 6:31 बजे से रात 8:58 बजे तक रहेगा. होलिका दहन के दिन को छोटी होली भी कहा जाता है.

जानिए कब मनाई जाएगी होली

होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होता है. इन दिनों में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है. होलिका दहन के कई दिन पहले लोग चौक-चौराहों पर पेड़ की शाख और सूखी लकड़ियां जमीन में गाड़ देते हैं और उसके आसपास लकड़ी, उपले लगाते जाते हैं. होलिका दहन के दिन इसकी विधिवत पूजा कर होलिका के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा की जाती है. होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

इस साल रंग वाली होली 8 मार्च 2023 को खेली जाएगी. रंगवाली होली को धुलहंडी के नाम से भी जाना जाता है. होली का त्योहार आपसी भाई-चारे और समानता की प्रतीक है. इस दिन लोग अपने तमाम गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले लगाकर होली की बधाई देते हैं.

मथुरा की होली देश-विदेश में मशहूर

मथुरा और ब्रज में होली को खास तौर से मनाया जाता है. द्वापर युग में राधा-कृष्ण लठ्‌ठमार होली खेलते थे, ये परंपरा आज तक यहां पर निभाई जाती है. इस दौरान नंदगांव से आए ग्वालों पर बरसाना की गोपियां लाठियां भांजती हैं और पुरुष ढाल की मदद से बचने का प्रयास करते हैं. यहां की होली देश-विदेश में भी काफी मशहूर है. मथुरा और ब्रज में कई दिन पहले से होली शुरू हो जाती हैं. इस बार 28 फरवरी 2023 से ही यहां पर होली शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ramcharitmanas Row: 'मानस पर संग्राम', सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती, 'शूद्र' वाले सवाल पर दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget