एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP सांसद संघमित्रा मौर्य ने बढ़ाया बीजेपी का धर्मसंकट, क्या एक्शन लेगी पार्टी?

रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित पर बदायूं (Badaun) से बीजेपी (BJP) सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने पार्टी को धर्मसंकट में खड़ा कर दिया है. अब उनके खिलाफ एक्शन की मांग हो रही है.

Ramcharitmanas Row: उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस पर विवादित बयानबाजी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बाद बीजेपी (BJP) के लिए भी धर्मसंकट बढ़ा दिया है. पहले सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर जुबानी जंग तेज की. इसके बाद उनकी बेटी और बदायूं (Badaun) से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने पिता के बयान का समर्थन कर पार्टी के लिए धर्मसंकट खड़ा कर दिया. 

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद संघमित्रा ने कहा था, "पिता जी ने रामचरितमानस को पढ़ा है. हालांकि मेरी इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अगर एक चौपाई का उदाहरण दिया है तो शायद इसलिए क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है. पिता जी ने उस लाइन को संदेह की दृष्टि से उद्धत करके स्पष्टीकरण मांगा तो हमें लगता है स्पष्टीकरण होना चाहिए. यह विषय मीडिया में बैठ कर बहस करने का नहीं है. हमें लगता है कि यह विश्लेषण का विषय है."

Magh Mela 2023: प्रयागराज में खराब मौसम के बावजूद संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु, वसंत पंचमी पर करीब 32 लाख लोगों ने किया स्नान

भूपेंद्र चौधरी ने किया क्लीयर
बीजेपी सांसद के इस बयान से विपक्ष को मौका मिला तो तुरंत भूपेंद्र चौधरी ने इसपर सफाई दी. उन्होंने कहा, "इस बात पर हमारी पार्टी का स्टैंड एकदम क्लीयर है. राम और रामचरितमानस करोड़ों भारतीयों की आस्था का विषय है. इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, लेकिन हमारा बिल्कुल स्टैंड क्लीयर है, हमारी जो धार्मिक आस्था है जो परंपरा है, हम उस आस्था और परंपरा के साथ हैं." जबकि योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "अभी लोकसभा चुनाव में एक साल का वक्त है, इसलिए अब संघमित्रा मौर्य को निर्णय लेना पड़ेगा कि वो पार्टी के साथ खड़ी हैं या पिता के साथ."

दोनों के बयानों से स्पष्ट हो गया कि सांसद का ये बयान बीजेपी का नहीं है. पार्टी प्रमुख ने इससे पार्टी को तो अलग कर दिया, जबकि मंत्री ने सांसद के लिए स्पष्ट संकेत दिया कि उन्होंने पार्टी और पिता में से किसी एक को चुन लेना होगा. लेकिन इन सब के बीच बीजेपी ने अभी तक उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है. जिसके बाद अब सांसद संघमित्रा मौर्य के खिलाफ एक्शन की मांग तेज होने लगी है.

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
हरिद्वार में कुंभ से पहले संतों में गुटबाजी, असली और नकली देवता पर विवाद
हरिद्वार में कुंभ से पहले संतों में गुटबाजी, असली और नकली देवता पर विवाद
एंटी पेपर लीक बिल पर रामगोपाल यादव का आया बयान, क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पर रामगोपाल यादव का आया बयान, क्या बोले?
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget